सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार से डर लगता है? तो पोस्ट ऑफिस की ये 5 धांसू स्कीम्स बनाएंगी आपको मालामाल, ये रही पूरी डिटेल

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

Small Saving Schemes: शेयर बाजार के जोखिम से बचकर सुरक्षित और शानदार रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की बचत ...और पढ़ें

शेयर बाजार से डर लगता है? तो पोस्ट ऑफिस की ये 5 धांसू स्कीम्स बनाएंगी आपको मालामाल, ये रही पूरी डिटेल

शेयर बाजार से डर लगता है? तो पोस्ट ऑफिस की ये 5 धांसू स्कीम्स बनाएंगी आपको मालामाल, ये रही पूरी डिटेल

HighLights

  1. पोस्ट ऑफिस योजनाएं शेयर बाजार से सुरक्षित और उच्च रिटर्न देती हैं।

  2. SCSS, POMIS, FD, RD जैसी विभिन्न योजनाएं उपलब्ध हैं।

  3. वरिष्ठ नागरिकों के लिए SCSS में 8.20% तक का ब्याज।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप शेयर मार्केट (Share Market Risk) के झंझट और रिस्क से दूर रहकर अपने पैसों को 100% सुरक्षित रखना चाहते हैं, और साथ ही शानदार रिटर्न (High Return Investment) भी चाहते हैं? तो पोस्ट ऑफिस (Post Office Saving Schemes) की योजनाएं आपके लिए काफी सही ऑप्शन होंगी। मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने सारी छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में बदलाव का एलान किया था, जहां सारी योजनाओं के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सी योजना बेस्ट हो सकती है।

कितना मिल सकता है ब्याज?

पोस्ट ऑफिस की तरफ से कई सारी स्कीम्स चलाई जाती हैं। जहां पर अधिकतम 8.2 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक, लमसम निवेश और छोटे निवेश करने वाले लोगों के लिए भी अलग-अलग योजनाएं हैं। इन योजनाओं में शामिल हैं:

  1. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
  2. मंथली इनकम स्कीम (POMIS)
  3. पोस्ट ऑफिस 5-इयर टाइम डिपॉजिट (FD
  4. पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD)
  5. पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट

कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

स्कीम का नाम ब्याज दर निवेश की अवधि न्यूनतम/अधिकतम निवेश मुख्य फायदा
Senior Citizen (SCSS) 8.20% 5 साल ₹1,000 से ₹30 लाख
हर तिमाही तगड़ा ब्याज (वरिष्ठ नागरिकों के लिए)
Monthly Income (POMIS) 7.40% 5 साल सिंगल: ₹9 लाख / जॉइंट: ₹15 लाख हर महीने फिक्स इनकम
5-Year Time Deposit (FD) 7.50% 5 साल ₹1,000 से कोई सीमा नहीं
बैंक एफडी से बेहतर रिटर्न + टैक्स बचत
Recurring Deposit (RD) 6.70% 5 साल ₹100 महीने से शुरू
छोटीचोटी बचतों से बड़ा फंड, लोन की सुविधा
Savings Account 4.00% जब तक चाहें ₹500 से शुरू
कभी भी पैसे निकालने की आजादी

आपके लिए कौन से योजना सही?

अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं तो SCSS सबसे सही ऑप्शन है। क्योंकि यहां आपको सबसे ज्यादा रिटर्न मिल जाता है। वहीं अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, लेकिन आप निवेश करना चाहते हैं तो आप 5 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। मालूम हो कि छोटी-छोटी बचत से ही आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, इसलिए आज से ही बचत की आदत डालकर निवेश करना शुरू करें।

ये भी पढ़ें: अब घर बैठे नहीं बदलेगा आधार कार्ड पर नाम! UIDAI ने लागू किए नए नियम, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस