इस बैंक की स्पेशल FD पर मिल रहा है 8.60% तक का तगड़ा रिटर्न, 10 लाख के निवेश पर कितनी होगी कमाई?
सूर्यदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ₹3 करोड़ से कम की एफडी पर 8.60% तक का ब्याज दे रहा है। यह स्कीम ...और पढ़ें

इस बैंक की स्पेशल FD पर मिल रहा है 8.60% तक का तगड़ा रिटर्न, 10 लाख के निवेश पर कितनी होगी कमाई?
HighLights
सूर्यदय बैंक दे रहा एफडी पर उच्च ब्याज दर।
वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल पर 8.60% ब्याज मिलेगा।
₹10 लाख के निवेश पर ₹5 लाख से अधिक कमाई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप बैंक में सुरक्षित एफडी (FD interest rates) करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। त्योहारी सीजन (Festive Season) को देखते हुए एक बैंक ऐसा है जो ₹3 करोड़ से कम के निवेश पर 8.60% का ब्याज मिल दे रहा है। आइए जानते हैं कि आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।
कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज?
इस खास बैंक का नाम है सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)। बैंक ने सीनियर सिटीजंस को देखते हुए एक स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की, जहां 5 साल के निवेश पर 8.60% का ब्याज मिलेगा।
सीनियर सिटीजंस को कितना फायदा?
अगर कोई सीनियर सिटीजन (60 साल या उससे ज्यादा उम्र के व्यक्ति) 5 साल के लिए 10,00,000 रुपये की एफडी कराते हैं, तो उन्हें सालाना 8.60% की दर से ब्याज मिलेगा।
- कुल ब्याज (Interest): 5 साल में आपको सिर्फ ब्याज के तौर पर 5,30,268 रुपये की कमाई होगी।
- मैच्योरिटी पर कुल रकम: 5 साल बाद आपका 10 लाख रुपये बढ़कर कुल 15,30,268 रुपये हो जाएगा।
बाकी लोगों को कितना होगा फायदा?
अगर आप 60 साल से कम उम्र के हैं और इस स्कीम के तहत के ₹10 लाख की एफडी करवाते हैं, तो आपको इस पर 8.25% का सालाना ब्याज मिलेगा।
- कुल ब्याज (Interest): इस हिसाब से 5 साल में आपको ब्याज से 5,04,264 रुपये की कमाई होगी।
- मैच्योरिटी पर कुल रकम: 5 साल बाद आपका पैसा बढ़कर कुल 15,04,264 रुपये हो जाएगा।
क्या-क्या ऑफर दे रहा बैंक?
मालूम हो कि अगर आपको 5 साल के लिए एफडी नहीं करवानी है और आप बाकी अवधि के लिए भी एफडी करवा सकते हैं-
- 30 महीने की एफडी: आम नागरिकों के लिए 8.10% और सीनियर सिटीजंस के लिए 8.25% ब्याज मिल रहा है।
- 18 महीने की एफडी: आम नागरिकों के लिए 8.01% और सीनियर सिटीजंस के लिए 8.16% ब्याज तय किया गया है।
ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता खत्म! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने खाते में आएंगे 5,550 रुपये
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।