Axis से लेकर LIC MF तक, ये हैं खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड , कहीं आपके पोर्टफोलियो में भी तो नहीं?
यह लेख उन चार लार्ज कैप म्यूचुअल फंडों की पहचान करता है जिन्होंने पिछले पांच सालों में निवेशकों को उम्मीद से कम रिटर्न दिया है, जबकि इन्हें सुरक्षित न ...और पढ़ें

Axis से लेकर LIC MF तक, ये हैं खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड
HighLights
एक्सिस, पीजीआईएम इंडिया, एलआईसी एमएफ ने कम रिटर्न दिया।
फ्रैंकलिन इंडिया लार्ज कैप का प्रदर्शन भी कमजोर रहा।
निवेशकों को लार्ज कैप फंड से निराशा मिली।
नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड की दुनिया में जब भी कोई सेफ निवेश की सोचता है, तो सबसे पहला नाम दिमाग में आता है 'लार्ज कैप फंड्स' (Large Cap Funds)। देश की दिग्गज कंपनियों में जब कोई अपनी कमाई का अच्छा-खासा हिस्सा लगाता है तो उसे निवेश किए गए पैसे पर रिटर्न की काफी उम्मीद रहती है। उसके अलावा लोगों को ये भी भरोसा रहता है कि लार्ज कैप कंपनियों में उनका पैसा सेफ रहेगा।
लेकिन ठहरिए! जैसे हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती, ठीक वैसे ही हर लार्ज कैप फंड जरूरी नहीं उतना ही 'लार्ज' रिटर्न भी आपके नाम करे। आज हम आपको देश के उन 4 बड़े म्यूचुअल फंड्स का कच्चा चिट्ठा बताएंगे, जिन्होंने पिछले 5 साल में निवेशकों को अमीर बनाना तो दूर, उनके भरोसे को भी तोड़ दिया। पिछले 5 साल के डेटा पर नज़र डालें, तो इन फंड्स का परफॉर्मेंस इतना सुस्त रहा है कि एक समय पर इन फंड्स का CAGR नेगेटिव में पहुंचा गया था।
1. Axis Large Cap Fund:
सबसे पहले बात Axis Large Cap Fund की, जिसने 5 सालों में सिर्फ 8.65% का CAGR रिटर्न दिया। वहीं एक साल के रिटर्न के देखें, तो इसकी हालत और भी ज्यादा खराब है, इस दौरान इसने -3.27 CAGR का रिटर्न दिया। आज की तारीख में इसकी नेट एसेट वैल्यू (NAV) ₹65.90 है। इस फंड की होल्डिंग्स की बात करें तो इसने आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों में निवेश कर रखा है।
- 5 साल का रिटर्न: 8.65% CAGR
- मिनिमम निवेश: ₹100
- मिनिमम SIP निवेश: ₹100
- एक्सपेंश रेश्यो: 0.85% (21 मई 2026 तक)
- NAV: ₹65.90 (21 मई 2026 तक)
- AUM: ₹30,498.17 करोड़ (21 मई 2026 तक)
2. PGIM India Large Cap Fund:
दूसरे नंबर पर आता है पीजीआईएम इंडिया लार्ज कैप फंड (PGIM India Large Cap Fund - Direct), जिसने 5 साल में सिर्फ 9.51% का CAGR दिया। पिछले 1 साल से तो इसकी हालत और भी खस्ता है इस दौरान इसने -2.05% का रिटर्न दिया है। इस फंड ने भी एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक जैसी कंपनियों में पैसा लगा रखा है।
खबरें और भी
- 5 साल का रिटर्न: 9.51% CAGR
- मिनिमम निवेश: ₹5,000
- मिनिमम SIP निवेश: ₹1,000
- एक्सपेंश रेश्यो: 0.90% (21 मई 2026 तक)
- NAV: ₹385.14 (21 मई 2026 तक)
- AUM: ₹544.39 करोड़ (21 मई 2026 तक)
3.LIC MF Large Cap Fund:
तीसरे नंबर पर मायूस करने वाला फंड है एलआईसी एमएफ लार्ज कैप फंड (LIC MF Large Cap Fund - Direct)। एलआईसी के नाम पर लोग भरोसा तो कर लेते हैं, लेकिन रिटर्न के मामले में ये फंड उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 5 साल में इसने सिर्फ 9.67% CAGR दिया।
- 5 साल का रिटर्न: 9.67% CAGR
- मिनिमम निवेश: 5,000
- मिनिमम SIP निवेश: ₹200
- एक्सपेंश रेश्यो: 1.01% (21 मई 2026 तक)
- NAV: ₹59.06 (21 मई 2026 तक)
- AUM: ₹1,352.11 करोड़ (21 मई 2026 तक)
4. Franklin India Large Cap Fund:
चौथे नंबर आता है फ्रैंकलिन इंडिया लार्ज कैप फंड (Franklin India Large Cap Fund - Direct)। इस फंड ने बाकी तीनों के मुकाबले 5 साल में थोड़ा बेहतर लेकिन कैटेगरी के हिसाब से काफी कमजोर प्रदर्शन किया है। 5 साल में इसने 10.24% CAGR दिया।
- रिटर्न: 10.24% CAGR
- मिनिमम निवेश: ₹5000
- मिनिमम SIP निवेश: ₹500
- एक्सपेंश रेश्यो: 1.17% (21 मई 2026 तक)
- NAV: ₹1,086.04 (21 मई 2026 तक)
- AUM: ₹7,235.57 करोड़(21 मई 2026 तक)
आखिर में आपको बता दें कि इस समय Nippon India Large Cap Fund(G) टॉप पर बना हुआ है, जिसका CAGR रिटर्न 17.04%। इसकी कीमत अभी ₹98.39 है। वहीं इसकी होल्डिंग्स की बात करें तो इसने भी आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों में निवेश कर रखा है।