सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FD Interest Rates: ये 8 बैंक FD पर दे रहे 7% से ज्यादा ब्याज, ₹1 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न? देखें कैलकुलेशन

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 08:22 PM (GMT+05:30)

    FD interest rates: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) सुरक्षित निवेश का विकल्प है। कई बैंक 7% से अधिक ब्याज दे रहे हैं, जिनमें ए ...और पढ़ें

    8 बैंकों में चार निजी और 4 सरकारी बैंक शामिल हैं।

    8 बैंकों में चार निजी और 4 सरकारी बैंक शामिल हैं।

    नई दिल्ली| FD interest rates: शेयर बाजार और सोना-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प है। इसमें आपको तय ब्याज (high FD interest rates) मिलता है और पैसा सुरक्षित रहता है। आम तौर पर लंबी अवधि की FD पर ब्याज दर ज्यादा होती है। सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों से अधिक ब्याज भी मिलता है।

    देश में कई बैंक ऐसे हैं, जो 7% ज्यादा ब्याज देते हैं। इनमें प्राइवेट और सरकारी बैंक शामिल हैं। बैंकों के ब्याज को आसान कैलकुलेशन में समझें तो अगर आप एक लाख रुपए की एफडी (1 lakh FD return calculation) करते हैं तो 10 साल बाद आपका पैसा डबल हो जाएगा। अब सवाल यह है कि आखिर कौन-कौन से बैंक हैं, जो 7 फीसदी से ज्यादा का ब्याज (top banks fixed deposit) दे रहे हैं? चलिए जानते हैं।

    यह भी पढ़ें- Infosys Buyback: ₹18000 करोड़ का सबसे बड़ा बायबैक, पर शामिल नहीं होंगे नारायण मूर्ति-सुधा मूर्ति; क्या हैं मायने?

    प्राइवेट बैंक की FD दरें

    1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
    अवधि: 18–21 महीने
    ब्याज दर: 6.60% (जनरल), 7.10% (सीनियर सिटिजन)

    ₹1 लाख पर 10 साल बाद रिटर्न:
    जनरल: ₹1,90,000
    सीनियर: ₹2,00,000

    2. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
    अवधि: 2–10 साल
    ब्याज दर: 6.60% / 7.10%

    ₹1 लाख पर रिटर्न:
    जनरल: ₹1,90,000
    सीनियर: ₹2,00,000

    3. कोट महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
    अवधि: 23 महीने
    ब्याज दर: 6.60% / 7.10%

    ₹1 लाख पर रिटर्न:
    जनरल: ₹1,90,000
    सीनियर: ₹2,00,000

    4. फेडरल बैंक (Federal Bank)
    अवधि: 999 दिन
    ब्याज दर: 6.70% / 7.20%

    ₹1 लाख पर रिटर्न:
    जनरल: ₹1,93,000
    सीनियर: ₹2,03,000

    सरकारी बैंक की FD दरें

    1. स्टेट बैंक ऑफ इंंडिया (SBI- State Bank of India)
    अवधि: 2–3 साल
    ब्याज दर: 6.45% / 6.95%

    ₹1 लाख पर रिटर्न:
    जनरल: ₹1,86,000
    सीनियर: ₹1,97,000

    2. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
    अवधि: 3 साल
    ब्याज दर: 6.10% / 6.60%

    ₹1 लाख पर रिटर्न:
    जनरल: ₹1,81,000
    सीनियर: ₹1,90,000

    3. पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank- PNB)
    अवधि: 390 दिन
    ब्याज दर: 7.10%
    ₹1 लाख पर रिटर्न: ₹2,00,000

    4. कैनरा बैंक (Canara Bank)
    अवधि: 444 दिन
    ब्याज दर: 6.50% / 7.00%

    ₹1 लाख पर रिटर्न:
    जनरल: ₹1,87,000
    सीनियर: ₹1,97,000

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ब्याज दरें बैंकों की वेबसाइट पर समय-समय पर बदलती रहती हैं। निवेश से पहले तुलना जरूर करें ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा मुनाफा मिल सके।