यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Atal Pension Yojana: सिर्फ 7 रुपये प्रतिदिन की सेविंग से रिटायरमेंट पर हर महीने मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन
Atal Pension Scheme बुढ़ापे में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने 2015 में अटल पेंशन योजना शुरू की। अगर आप हर दिन 7 रुपये बचाते हैं तो महीने ...और पढ़ें

HighLights
- 60 साल के बाद 5000 रुपये की मासिक पेंशन पा सकते हैं।
- सब्सक्राइबर की मृत्यु के बाद नॉमिनी को मिलता है पेंशन का पैसा।
- 18 से 40 साल के बीच वाले लोग इस योजना में निवेश के लिए पात्र।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बुढ़ापे में पेंशन का कितना महत्व होता है यह किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में देश के असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को बुढ़ापे में वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए सरकार ने साल 2015 में अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की शुरुआत की थी।
इस योजना में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है जरूरी नहीं की वो असंगठित क्षेत्र का हो। अटल पेंशन योजना के तहत आप अगर हर दिन सिर्फ 7 रुपये की बचत कर 60 साल के बाद 5000 रुपये की मासिक पेंशन सुनिश्चित कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको क्या करने की जरूरत है।
.jpg)
हर महीने कितना करना होगा निवेश?
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (Pension Fund Regulatory and Development Authority) के मुताबिक अगर आपकी उम्र 18 साल हो और आप हर दिन 7 रुपये की बचत करते हैं तो आपके पास महीने के अंत में 210 रुपये होंगे। अगर आप हर महीने 210 रुपये 42 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 5000 रुपये की मासिक पेंशन पा सकते हैं।
वहीं अगर आपकी उम्र 25 साल है तो आपको हर महीने 5000 रुपये का पेंशन पाने के लिए 35 साल तक 376 रुपये प्रति माह का निवेश करना होगा। वहीं अगर आप 30 साल के हैं तो आपको हर महीने 5000 रुपये का पेंशन पाने के लिए 30 साल तक 577 रुपये प्रति माह का निवेश करना होगा।
खबरें और भी
किस उम्र में कितना करना होगा निवेश?
चलिए आपको चार्ट के माध्यम से बताते हैं कि आपको 5000 रुपये की मासिक पेंशन पाने के लिए किस उम्र में प्रति माह कितना निवेश करना होगा।
.jpg)
| उम्र | मासिक निवेश (रुपये) | कितने साल तक करना होगा निवेश? |
| 18 | 210 | 42 |
| 19 | 228 | 41 |
| 20 | 248 | 40 |
| 21 | 269 | 39 |
| 22 | 292 | 38 |
| 23 | 318 | 37 |
| 24 | 346 | 36 |
| 25 | 376 | 35 |
| 26 | 409 | 34 |
| 27 | 446 | 33 |
| 28 | 485 | 32 |
| 29 | 529 | 31 |
| 30 | 577 | 30 |
| 31 | 630 | 29 |
| 32 | 689 | 28 |
| 33 | 752 | 27 |
| 34 | 824 | 26 |
| 35 | 902 | 25 |
| 36 | 990 | 24 |
| 37 | 1,087 | 23 |
| 38 | 1,196 | 22 |
| 39 | 1,318 | 21 |
अटल पेंशन योजना की नियम और शर्तें
- अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच तक है तो आप इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
- आपको अपने 60 साल तक निवेश करना होता है।
- अगर सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन उसके पति या पत्नी को दिया जाता है। अगर दोनों की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन का पैसा नॉमिनी को दिया जाता है।
