सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank FD: एफडी पर जबरदस्त ब्याज दे रहा है ये बैंक, टैक्स बचाने का बेहतरीन मौका; नई दरें लागू

    By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 12:21 PM (IST)

    Kotak Mahindra Bank Fixed Deposits Interest Rate कोटक महिंद्रा बैंक एफडी पर शानदार रिटर्न दे रहा है। ऐसे में निवेशकों के पास बेहतर रिटर्न के साथ टैक् ...और पढ़ें

    Fixed Deposits Interest Rate By Kotak Mahindra Bank, See Details
    Fixed Deposits Interest Rate By Kotak Mahindra Bank, See Details

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Fixed Deposit Interest: इस वित्तीय वर्ष के लिए टैक्स भुगतान की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 है। टैक्स बचाने के लिए सावधि जमा (Fixed Deposit-FD) पर निवेश एक अच्छा विकल्प है। कई बैंक हैं, जो एफडी पर निवेश करने पर तगड़ा ब्याज दे रहे हैं।

    निजी क्षेत्र के ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की नई सावधि जमा ब्याज दरें आज से प्रभावी हैं, जिसमें निश्चित अवधि वाली एफडी पर शानदार रिटर्न मिल रहा है।

    आपको बता दें कि 5 साल से ज्यादा की एफडी पर आयकर विभाग की धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये की टैक्स कटौती का लाभ लिया जा सकता है। इस कारण इस समय अच्छा रिटर्न देने वाले बैंकों की एफडी पर निवेश करना बेहतर माना गया है।

    बढ़ गया एफडी पर ब्याज

    कोटक महिंद्रा बैंक की नई ब्याज दर इस तरह से हैं-

    • 7-14 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर ब्याज -2.75 फीसद
    • 15-30 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर ब्याज- 3.00 फीसद
    • 31-45 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर ब्याज- 3.25 फीसद
    • 46-90 दिनों परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर ब्याज- 3.50 फीसद
    • 91-120 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर ब्याज- 4.00 फीसद
    • 121-179 दिनों में परिपक्व होने वालोंजमाओं पर ब्याज- 4.25 फीसद
    • 180 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमाओं पर मिलने वाला ब्याज- 6.50 फीसद
    • 181 दिनों से 363 दिनों में परिपक्व होने वालों पर जमा पर ब्याज- 6.00 फीसद

    लंबे समय के जमा पर भी है शानदार ब्याज

    • 364 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमाओं पर ब्याज- 6.25 फीसद
    • 365-389 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमाओं पर ब्याज- 7.00 फीसद
    • 390 दिनों से लेकर 2 साल से कम तक की जमा राशि पर ब्याज-7.20 फीसद
    • 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज- 7.00 फीसद
    • 3 साल या उससे अधिक, लेकिन 4 साल की जमा राशि पर ब्याज- 6.50 फीसद
    • 4 साल या उससे अधिक, लेकिन 5 साल से कम अवधि पर ब्याज- 6.25 फीसद
    • 5 साल से लेकर 10 साल तक की सावधि जमा पर ब्याज- 6.20% फीसद

    कोटक महिंद्रा बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 390 दिन (12 महीने 25 दिन) से लेकर 2 साल से कम की जमा शर्तों पर 7.70 प्रतिशत की अधिकतम ब्याज दे रहा है।

     

    खबरें और भी