सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FD निवेशकों के लिए खुशखबरी, Bank Of Baroda ने किया ब्याज दरों में इजाफा, मिल रहा तगड़ा फायदा

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 14 May 2023 11:08 AM (IST)

    Bank of Baroda FD Rates बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा स्पेशल एफडी समेत अलग-अलग अवधि की एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। अब निवेशकों को अधिकतम 7.75 प् ...और पढ़ें

    Bank of Baroda Fixed Deposit (FD) rates
    Bank of Baroda Fixed Deposit (FD) rates

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit/ FD) की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। बैंक द्वारा ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

    इस बढ़ोतरी के बाद बैंक द्वारा पेश की जाने वाली 399 दिनों की स्पेशल एफडी 'बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम' पर सामान्य निवेशकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एफडी की नई दरें 12 मई, 2023 से लागू हो गई हैं।

    सामान्य नागरिकों के लिए FD की ब्याज दरें

    • 7 दिनों से लेकर 45 दिनों तक - 3 प्रतिशत
    • 46 दिनों से लेकर 180 दिनों तक - 4.50 प्रतिशत
    • 181 दिनों से लेकर 210 दिनों तक - 5.25 प्रतिशत
    • 211 दिनों से लेकर एक साल के कम पर - 5.75 प्रतिशत
    • 1 साल से लेकर 2 साल तक - 6.75 प्रतिशत
    • 2 साल एक दिन से लेकर 3 साल तक - 7.05 प्रतिशत
    • 3 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक - 6.50 प्रतिशत
    • 399 दिनों की एफडी पर - 7.25 प्रतिशत

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD की ब्याज दरें

    • 7 दिनों से लेकर 45 दिनों तक - 3.50 प्रतिशत
    • 46 दिनों से लेकर 180 दिनों तक - 5.00 प्रतिशत
    • 181 दिनों से लेकर 210 दिनों तक - 5.75 प्रतिशत
    • 211 दिनों से लेकर एक साल के कम पर - 6.25 प्रतिशत
    • 1 साल से लेकर 2 साल तक - 7.25 प्रतिशत
    • 2 साल एक दिन से लेकर 3 साल तक - 7.55 प्रतिशत
    • 3 साल एक दिन से लेकर 5 साल तक - 7.15 प्रतिशत
    • 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक - 7.50 प्रतिशत
    • 399 दिनों की एफडी पर - 7.75 प्रतिशत

    वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर

    बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 60 वर्ष और उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर 0.50 प्रतिशत से लेकर एक प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर है।

     

    खबरें और भी