सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Investment के लिए ज्वैलरी के अलावा ये भी हैं बेस्ट ऑप्शन, शुद्धता की गांरटी के साथ चोरी की चिंता भी नहीं सताएगी

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 07:30 PM (GMT+05:30)

    Gold Investment Tips देश में फिलहाल त्योहारी सीजन चल रहा है और एक के बाद एक त्योहार लाइन से आ रहे हैं। ऐसे में लोग खूब खरीदारी करते हैं। आज हम आपको इस ...और पढ़ें

    गोल्ड फंड से फिजिकल सोना खरीदे बिना सोने की बढ़ती कीमतों से लाभ उठा सकते हैं।
    गोल्ड फंड से फिजिकल सोना खरीदे बिना सोने की बढ़ती कीमतों से लाभ उठा सकते हैं।

    HighLights

    1. देश में त्योहारों के वक्त लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं।
    2. गोल्ड ईटीएफ में आप स्टॉक मार्केट की तरह ही ट्रेड कर सकते हैं।
    3. आरबीआई जारी करता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Investment Tips: देश में इस वक्त त्योहार का मौसम छाया हुआ है। नवरात्री और दशहरा के खत्म होने के बाद अब धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, छठ महापर्व का आगमन होने वाला है। इस त्योहारी सीजन में लोग जमकर खरीदारी करते हैं।

    इन खरीदारी में लोग धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि सोना खरीदने का मतलब सिर्फ फिजिकल गोल्ड यानी सोने के गहने खरीदना ही नहीं होता है।

    आज हम आपको इस त्योहारी सीजन सोने में निवेश करने के अन्य विकल्पों के बारे में भी बताने वाले है जिसमें आप इस त्योहारी सीजन निवेश कर सकते हैं जो सोने के गहने में निवेश करने से ज्यादा आसान है और शुद्धता के लिहाज से भी बेहतर है।

    ये भी पढ़ें: Gold Price Today: त्योहारी सीजन में महंगा हुआ सोना, चांदी रही स्थिर; जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

    गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)

    गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) किसी भी अन्य कंपनी के स्टॉक की तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर ट्रेड करते है जिसे बाजार कीमतों पर लगातार खरीदा और बेचा जा सकता है। गोल्ड ईटीएफ घरेलू फिजिकल गोल्ड की कीमत को ट्रैक करना है और ये सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं।

    गोल्ड फंड (Gold Fund)

    गोल्ड फंड एक प्रकार के म्यूचुअल फंड हैं जिसमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सोने के भंडार में निवेश किया जाता है। इसमें आमतौर पर सोने का उत्पादन करने और वितरण करने वाले सिंडिकेट, फिजिकल सोने के स्टॉक और खनन कंपनियों के स्टॉक में निवेश किया जाता है।

    खबरें और भी

    फिजिकल गोल्ड में निवेश करने वाले गोल्ड फंड निवेशकों को कम कीमत पर शुद्ध सोना खरीदने की सुविधा प्रदान करते हैं। फिजिकल गोल्ड की तरह इसके चोरी होने की कोई संभावना नहीं है और आप इसे बाजार से जुड़ी कीमतों पर कभी भी बेच सकते हैं। यह फंड उन निवेशकों के लिए बहुत उपयुक्त है जो फिजिकल सोना खरीदे बिना सोने की बढ़ती कीमतों से लाभ उठाना चाहते हैं।

    सॉवरेन गोल्ड बांड (एसजीबी)

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) फिजिकल गोल्ड में निवेश का एक अच्छा विक्लप है। यह बॉन्ड भारतीय रिजर्वर बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी किए जाते हैं इसलिए इसमें गारंटी रिटर्न और कम जोखिम होता है। सरकार 2015 में एसजीबी लेकर आई थी जिसका उद्देश्य फिजिकल गोल्ड पर निर्भरता कम करना है।

    ये भी पढ़ें: Gold Jewellery: फेस्टिव सीजन में ज्वैलरी खरीदने का है प्लान? जानिए कैसे कैलकुलेट की जाती है सोने के आभूषणों की कीमत

    गोल्ड सेविंग स्कीम (Gold Savings Schemes)

    गोल्ड सेविंग स्कीम प्रमुख ज्वैलर्स द्वारा पेश की जाती हैं। इन योजनाओं का प्राथमिक एजेंडा सोना खरीदना आसान और अधिक किफायती बनाना है। गोल्ड सेविंग योजनाएं आपको एक विशिष्ट अवधि के लिए किस्तों के रूप में हर महीने पैसे जमा करने की अनुमति देती हैं। कार्यकाल के अंत में, आप संबंधित जौहरी से कुल जमा के बराबर मूल्य पर सोना खरीद सकते हैं।