सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FD Interest Rate In October: इन बैंकों ने बदली एफडी की ब्याज दरें, जानिए अब कितना मिलेगा लाभ

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 01:52 PM (GMT+05:30)

    शुक्रवार यानी की कल भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान होगा। यह बैठक 4 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई थी। इस बैठक के ...और पढ़ें

    इन बैंकों ने बदली एफडी की ब्याज दरें
    इन बैंकों ने बदली एफडी की ब्याज दरें

    HighLights

    1. शुक्रवार को एमपीसी बैठक का फैसला आएगा।
    2. कई बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज किया है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई प्राइवेट बैंकों ने मौद्रिक नीति के फैसले आने से पहले एफडी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। 6 अक्टूबर 2023 को आरबीआई मौद्रिक नीति समिति समीक्षा बैठक का फैसला सुनाया जाएगा। पिछले तीन बैठकों में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। आइए, जानते हैं कि अब देश में बैंकों का एफडी ब्याज दर कितना है?

    बैंक ऑफ इंडिया

    बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ से कम के एफडी के ब्याज दरों को रिवाइज किया है। अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के एफडी पर 3 फीसदी से 7.25 फीसदी तक का इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दरें 3.5 फीसदी से 7.75 फीसदी है। यह दरें 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो गया है।

    पंजाब एंड सिंध बैंक

    पंजाब एंड सिंध बैंक ने 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 2.80 फीसदी और 7.40 फीसदी का ब्याज दर मिलता है। यह दरें 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो गया है। बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी के इंटरेस्ट रेट को रिवाइज किया है।

    ये भी पढ़ें - भारत में कैसे हुई Bank FD की शुरुआत? क्या है इसके लोकप्रिय होने की वजह

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 7 दिन से 10 साल तक एक सावधि जमा ब्याज दर में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 2 करोड़ से कम के एफडी पर लागू हो गया है। यह दरें 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो गया है। अब नई ब्याज दरें 3 फीसदी से 7.50 फीसदी है।

    खबरें और भी

    इंडसइंड बैंक

    इंडसइंड बैंक ने 2 करोड़ के एफडी में 7 दिन से 10 साल के इंटरेस्ट रेट के लिए 3.50 फीसदी से 7.85 फीसदी के बीच मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 8.25 फीसदी की उच्चतम ब्याज दरें मिल रही है। यह दरें 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो गई है।

    ये भी पढ़ें - Bank FD की मदद से सुधारा जा सकता है Credit Score, आपको बस करना होगा ये काम

    कर्नाटक बैंक

    कर्नाटक बैंक ने 7 दिन से 10 साल की एफडी की ब्याज दरें 3.50 फीसदी से 7.25 फीसदी के मिल रही है। यह दरें 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो गया है। बैंक ने 2 करोड़ के एफडी के इंटरेस्ट रेट को रिवाइज किया है।