सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HDFC vs ICICI vs Axis vs Kotak Mahindra vs Yes Bank: किस बैंक की FD में आपको मिल रहा है सबसे अधिक ब्याज

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 05:13 PM (IST)

    HDFC vs ICICI vs Axis vs Kotak Mahindra vs Yes Bank FD Rates अगर आप बैंक में एफडी कराने के प्लान बना रहे हैं तो आपको बैंकों में मिलने वाली ब्याज दर की ...और पढ़ें

    कौन-सा निजी बैंक निवेशकों को दे रहा सबसे अधिक ब्याज?
    कौन-सा निजी बैंक निवेशकों को दे रहा सबसे अधिक ब्याज?

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Fixed Deposit या FD को निवेश का सुरक्षित तरीका माना जाता है। इसमें पैसा डूबने का रिस्का न के बराबर होता है। आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी बैंक में करा सकते हैं।

    हाल में आरबीआई की ओर से जून की मॉनेटरी पॉलिसी जारी की गई है। इसमें केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। मई 2022 के बाद रेपो रेट को 2.50 प्रतिशत बढ़ाया गया था, जिसके कारण रेपो रेट 4 प्रतिशत से बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गया है। इस दौरान एफडी की ब्याज दरों में इजाफा देखा गया था।

    कौन-सा निजी बैंक एफडी पर दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

    एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

    निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक की ओर से आम निवेशकों को एफडी पर 3 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। सबसे अधिक 7.25 प्रतिशत की ब्याज 4 साल 7 महीने से लेकर 10 साल की एफडी पर दी जा रही है, जबकि वरिष्ठ नागरिक को 7.75 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।

    आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

    आईसीआईसीआई बैंक की ओर से तीन प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। बैंक की ओर से सबसे अधिक 7.10 प्रतिशत की ब्याज 15 महीने से लेकर दो साल तक की एफडी पर दी जा रही है।

    खबरें और भी

    एक्सिस बैंक (Axis Bank)

    एक्सिस बैंक की ओर से एफडी निवेशकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की ओर से सबसे अधिक 7.10 प्रतिशत की ब्याज 13 महीने से अधिक से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर दी जाती है।

    यस बैंक (Yes Bank)

    यस बैंक एफडी पर 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.75 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा 7.75 प्रतिशत की ब्याज 18 महीने से लेकर 36 महीने से कम की एफडी पर मिल रही है।

    कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

    कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से निवेशकों को 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक सबसे ज्यादा 7.20 प्रतिशत की ब्याज 390 दिनों से लेकर दो साल से कम की एफडी पर दे रहा है।