सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Loan लेने का है प्लान? जानिए सरकारी या निजी बैंकों में से कहां मिलेगा आपको बेहतर इंटरेस्ट रेट

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 08:30 PM (GMT+05:30)

    अधिकांश लोग घर बनाने के लिए Home loan लेते हैं क्योंकि घर बनाना एक बड़ा खर्च है। देश में मौजूद सरकारी और निजी बैंक ग्राहकों को विभिन्न ब्याज दरों (Hom ...और पढ़ें

    BOI होम लोन पर 8.30% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
    BOI होम लोन पर 8.30% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

    HighLights

    1. ब्याज दर की जानकारी 29 नवंबर को बैंकों के आधिकारीक वेबसाइट ले ली गई है।
    2. एसबीआई होम लोन पर 8.40% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
    3. HDFC Bank अपने ग्राहकों को स्पेशल होम लोन रेट 8.50% के दर से ऑफर कर रहा है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कहवात है कि अपना घर अपना होता है। भारत में लोग घर खरीदने या बनवाने के लिए अपनी जिंदगी की सारी कमाई लगा देते है। हालांकि घर खरीदना या घर बनवाना निश्चित तौर पर एक बड़ा खर्च है। ज्यादातर लोग घर बनवाने के लिए होम लोन लेते हैं और फिर उसे ईएमआई के जरिए हर महीने चुकाते हैं।

    देश में दो तरह के बैंक हैं, निजी और सरकारी बैंक। दोनों बैंक ग्राहकों को होम लोन की पेशकश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने सपनों का घर खरीदना या बनवाना चाहते हैं तो आपको भी विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों द्वारा दी जाने वाली होम लोन के इंटरेस्ट रेट के बारे में आपको पता होना चाहिए ताकी आपको बेस्ट होम लोन मिल सके। ब्याज दर की जानकारी 29 नवंबर को बैंकों के आधिकारीक वेबसाइट ले ली गई है।

    ये भी पढ़ें: Home Loan: ज्वाइंट होम लोन लेना कितना सही, जानिए क्या हैं इसके फायदे, पता करें पूरी जानकारी

    सरकारी बैंकों के होम लोन इंटरेस्ट रेट

    एसबीआई: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) होम लोन पर 8.40% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

    पीएनबी: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने सैलरीड ग्राहकों के लिए होम लोन पर 8.50% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं नॉन सैलरीड लोगों के लिए ब्याज दर 8.8% से शुरू हो रहा है।

    बैंक ऑफ बड़ौदा: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) होम लोन पर 8.40% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

    यूको बैंक: यूको बैंक (UCO Bank) होम लोन पर 8.45% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

    बैंक ऑफ इंडिया: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) होम लोन पर 8.30% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

    निजी बैंकों के होम लोन इंटरेस्ट रेट

    एचडीएफसी बैंक: देश का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी (HDFC Bank) अपने ग्राहकों को स्पेशल होम लोन रेट 8.50% के दर से ऑफर कर रहा है वहीं स्टैंडर्ड होम लोन 8.75% से शुरू हो रहा है।

    ये भी पढ़ें: Home Loan चुनने का क्या है सही तरीका? ब्याज दर कैसे होती है प्रभावित, होम लोन लेने से पहले समझें पूरा गणित

    आईसीआईसीआई बैंक: आईसीआईसीआई बैंक होम लोन पर 9.00% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

    एक्सिस बैंक: एक्सिस बैंक (Axis Bank) अपने सैलरीड ग्राहकों के लिए होम लोन पर 8.7% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं नॉन सैलरीड लोगों के लिए ब्याज दर 9.10% से शुरू हो रहा है।

    कोटक महिंद्रा बैंक: कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) अपने सैलरीड ग्राहकों के लिए होम लोन पर 8.7% प्रति वर्ष से ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं नॉन सैलरीड लोगों के लिए ब्याज दर 8.75% से शुरू हो रहा है।

     

    खबरें और भी