सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, इस बैंक ने स्पेशल एफडी की बढ़ाई अंतिम तारीख; मिल रहा तगड़ा ब्याज

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 02:33 PM (IST)

    ICICI Bank Golden Years FD आईसीआईसीआई बैंक की ओर से इस एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर के अलावा 0.10 प्रतिशत अधिक ब्याज द ...और पढ़ें

    ICICI Bank Golden Years FD last date 31 October 2023
    ICICI Bank Golden Years FD last date 31 October 2023

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल एफडी स्कीम 'आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी' की अंतिम तारीख को छह महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब बैंक के ग्राहक 31 अक्टूबर, 2023 तक इस स्पेशल एफडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले ये एफडी स्कीम शुक्रवार को खत्म हो रही थी।

    ICICI Bank Golden Years FD पर ब्याज

    आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य एफडी की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाता है। मौजूदा समय में इस स्पेशल एफडी पर 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

    ICICI Bank Golden Years FD की खास बातें

    • इस एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली 0.50 प्रतिशत ब्याज दर के अतिरिक्त सीमित समय के लिए 0.10 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।
    • अतिरिक्त ब्याज दर नई एफडी के साथ रिन्यू पर दिया जा रहा है।
    • इस स्कीम में दो करोड़ रुपये से कम की एफडी ही करा सकते हैं।
    • आईसीआईसीआईसी बैंक गोल्डन ईयर एफडी की अवधि 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक हो सकती है।

    अवधि पूरी होने से पहले निकाल सकते हैं पैसे

    एफडी कराने के बाद अगर आपको पैसों की जरूरत होती है, तो फिर आप इस एफडी में 5 साल एक दिन के बाद बिना किसी चार्ज के अवधि पूरी होने से पहले पैसे निकाल सकते हैं। अगर आप पांच साल से पहले पैसे निकालते हैं, तो आपको एक प्रतिशत की पेनल्टी देनी होगी।

    कैसे उठा सकते हैं फायदा

    अगर आप इस स्पेशल स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप बैंक के इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म से एफडी करा सकते हैं या फिर आप अपनी नजदीकी आईसीआईसीआई बैंक शाखा भी जा सकते हैं।

    खबरें और भी