सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mutual Funds में निवेश करने का बना रहे हैं प्लान, एक्सपेंस रेश्यो के साथ देखें ये भी फैक्टर्स

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 10:00 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने समय कई फैक्टर्स का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी निवेशक को डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में ही निवेश करना चाहिए। इससे किसी भी निवेश ...और पढ़ें

    कम एक्सपेंस रेश्यो वाले म्यूचुअल फंड को चुनें।
    कम एक्सपेंस रेश्यो वाले म्यूचुअल फंड को चुनें।

    HighLights

    1. म्यूचुअल फंड्स में ऑनलाइन निवेश करें।
    2. कम एक्सपेंस रेश्यो वाले म्यूचुअल फंड को चुनें।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। म्यूचुअल फंड निवेश करना काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप एक ऐसे निवेशक हैं जो कि शेयर बाजार के बारे में जानाकारी नहीं रखते हैं तो म्यूचुअल फंड्स में निवेश के जरिए आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं। म्यूचुअल फंड्स को एक्सपर्ट्स की मदद से मैनेज किया जाता है।

    हालांकि, एक निवेशक के तौर पर किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने पर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न हासिल करने में मदद मिलेगी।

    ये भी पढ़ें- Secured vs Personal Loan: कौन-सा लोन आपके लिए रहेगा बेहतर? फैसला लेने से पहले ध्यान रखें ये बातें

    डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में निवेश करें

    आमतौर किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने के दो विकल्प होते हैं। पहला- डायरेक्ट और दूसरा- रेगुलर। निवेशक को हमेशा डायरेक्ट म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना चाहिए। डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में निवेश पर किसी भी प्रकार का कोई कमीशन नहीं देना पड़ता है। इस वजह से डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहतर रहता है।

    एक्सपेंस रेश्यो

    एक्सपेंस रेश्यो दिखाता है कि किसी म्यूचुअल फंड स्कीम को चलाने में कितना पैसा खर्च किया जाता है। आमतौर पर बड़ी और पुरानी म्यूचुअल स्कीम्स में ये कम होता है। इससे आपको अधिक रिटर्न हासिल करने में बढ़त मिलेगी।

    मैनेजर्स के बारे में जानें

    म्यूचुअल फंड्स स्कीम्स को मैनेजर्स की ओर से चलाया जाता है। आपको इनके बारे में रिचर्स कर लेनी चाहिए। इसके लिए आपको अपने वित्तीय सलाहाकार से भी जानकारी लेनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें-  Semiconductor की सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे भारत और अमेरिका, होगा 300 मिलियन डॉलर का निवेश

    जोखिम को जानें

    हर म्यूचुअल फंड स्कीम से जोखिम जुड़ा होता है। ऐसे में आपको किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले उससे जुड़े जोखिम के बारे में जरूर पढ़ लेना चाहिए।

     

    खबरें और भी