सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हर महीने 7,500 रुपये के निवेश के बाद आप भी बन सकते हैं करोड़पति, बस बनाए रखना होगा धीरज

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 12:02 PM (IST)

    Investment Tips हर कोई करोड़पति बनना चाहता है लेकिन जब बात धीरज की आती है तो सब हार जाते हैं। क्या आप विश्वास करेंगे कि आप हर महीने केवल 7474 रुपये का ...और पढ़ें

    Mutual Fund में SIP निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं।
    Mutual Fund में SIP निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं।

    HighLights

    1. Mutual Fund में निवेश भी काफी पॉपुलर ऑप्शन है।
    2. निवेश के वक्त धीरज रखना जरूरी है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हमने कभी न कभी बोला होगा कि काश हमारे पास करोड़ों रुपये आ जाए। हर आम इंसान करोड़पति बनने का सपना देखता है। इसके लिए वह निवेश भी करते हैं, लेकिन एक समय के बाद धीरज खो देते हैं। निवेश का सारा खेल ही धीरज (Patience) का है।

    जिस प्रकार शतक बनाने में बल्लेबाज की मदद एक और दो रन करते हैं। ठीक वैसे ही निवेश भी करोड़पति बनने में हमारी मदद करता है। वर्तमान में निवेश के कई ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन हम आज आपको करोड़पति बनने वाले स्कीम के बारे में बताएंगे।

    SIP है काफी अच्छा ऑप्शन

    हर महीने म्युचुअल फंड (Mutual Fund) की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये आप करोड़पति बन सकते हैं। यह स्कीम खासतौर पर उन निवेशकों के लिए अच्छी है जिन्हें मासिक वेतन मिलता है। आपको एसआईपी में हर महीने अपनी सेविंग का एक हिस्सा इसमें इन्वेस्ट करना है।

    अगर आपको ऐसा लगता है कि 7,500 रुपये ज्यादा है तो आप मात्र 5,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। आपको हर 5 साल में इसमें निवेश राशि को 2,500 रुपये बढ़ाना है और मात्र 20 साल में आप करोड़पति बन जाओगे।

    खबरें और भी

    इसे ऐसे समझिए कि आपने शुरुआती 5 साल में 5,000 रुपये का हर महीने निवेश किया और हर 5 साल के बाद निवेश राशि में 2,500 रुपये बढ़ाते हैं तो अंतिम वर्षों के निवेश में आप हर महीने कुल 12,500 रुपये का निवेश करेंगे।

    अब एसआईपी में कम से कम आपको 10 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। अब शुरुआती पांच साल के बाद ही आप देख पाएंगे कि आपको काफी अच्छा रिटर्न मिलेगा और निवेश के आखिरी साल में आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Vegetable Price Hike: आम जनता पर पड़ रही महंगाई की मार, प्याज-आलू के बाद चढ़ गया टमाटर का भाव

    निवेश में धीरज है जरूरी

    अगर हम निवेश करना शुरू करते हैं तो हमें इन्वेस्टमेंट को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। हमेशा पूरे टर्म के लिए निवेश करें। बेशक, कहा जाता है कि म्युचुअल फंड में निवेश काफी रिस्त भरा होता है। लेकिन, अगर हम लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट (Long Term Investment) और सही स्कीम सेलेक्ट करते हैं तो बिना जोखिम के हमें अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- ITR Filling: मिल गया फॉर्म-16, अब घर बैठे चंद मिनटों में फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न