सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निवेश के लिए सही है SBI Amrit Vrishti FD, ब्याज के मामले में बाकी बैंकों से है काफी अलग

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 11:59 AM (IST)

    फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में गारंटी रिटर्न मिलता है इस वजह से यह लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। देश के प्राइवेट औप पब्लिक बैंक द्वारा कई एफडी स्कीम्स चलाई ज ...और पढ़ें

    बाकी बैंकों और SBI Amrit Vrishti FD पर कितना मिलता है ब्याज
    बाकी बैंकों और SBI Amrit Vrishti FD पर कितना मिलता है ब्याज

    HighLights

    1. SBI Amrit Vrishti FD पर 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं।
    2. इस एफडी में 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। निवेश के लिए सिक्योर ऑप्शन में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आता है। लोगों को यह ऑप्शन काफी पसंद आता है। एफडी निवेशक की संख्या लगातार बढ़ोतरी हो रही है। निवेश के लिए एफडी इतना पॉपुलर है कि बैंक समय-समय पर नई एफडी स्कीम लॉन्च करता है।

    इन स्कीम में निवेशक को उच्च ब्याज दर के साथ कई और लाभ भी मिलते हैं। इन स्कीम्स में से एक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का भी है। एसबीआई ने  निवेशकों को अमृत वृष्टि एफडी योजना शुरू की है। इस स्कीम में निवेशक का तगड़ा ब्याज मिलता है।

    एसबीआई अमृत वृष्टि एफडी (SBI Amrit Vrishti FD)

    एसबीआई अमृत वृष्टि (Amrit Vrishti) एफडी 444 दिनों में मैच्योर होती है। इसमें सामान्य नागरिकों को सालाना 7.25 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। वहीं सीनियर सिटिजन को 7.75 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिलता है। इस स्कीम में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में अधिकतम 3 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं।

    • मैच्योरिटी टेन्योर- 444 दिन

    • ब्याज दर- 7.25 फीसदी

    • अधिकतम निवेश- 3 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें: ITR फाइल करने के बाद कम आए रिफंड तो क्या करें, रिवाइज्ड रिटर्न कब भरना होगा सही

    बाकी बैंकों की एफडी ब्याज दर

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलावा बाकी बैंक भी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के एफडी स्कीम चलाते हैं। यह एफडी स्कीम पर मिल रहा ब्याज दर एसबीआई अमृत वृष्टि एफडी से काफी अलग है। अगर आप भी एफडी करवाने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार सभी बैंक के इंटरेस्ट रेट की तुलना कर लेनी चाहिए।

    खबरें और भी

    • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 400 दिन के टेन्योर वाली एफडी पर आम नागरिक को 7.30 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी तक का अधिकतम ब्याज मिलता है।
    • केनरा बैंक (Canra Bank) के 444 दिनों वाली एफडी पर की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 7.75 फीसदी तक का ब्याज मिलता है।  
    • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) 399 दिनों वाली एफडी  पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर करती है।
    • बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) की बॉब मानसून धमाका जमा योजना जो  399 दिनों में मैच्योर होती है। इसमें  सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज ऑफर किया जाता है।
    • पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sindh Bank) की 444 दिनों वाली एफडी पर भी की अवधि पर  आम नागरिक को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: मंगलवार के लिए अपडेट हुए फ्यूल प्राइस, राजधानी दिल्ली में गुरुग्राम से सस्ता पेट्रोल