सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    52-wk हाई से औंधे मुंह गिरे लार्ज कैप के 10 'बादशाह', टाटा ग्रुप का ये शेयर सबसे ज्यादा टूटा! क्या अब है मौका?

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 11:42 AM (IST)

    शेयरों का 52-हफ्तों का उच्च/निम्न स्तर उनकी कीमत की दिशा और गति को दर्शाता है, जो निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है। यदि कोई शेयर अपने 52-हफ्तों के उच्च स ...और पढ़ें

    टॉप 10 लार्ज कैप शेयर, जो हैं 52 हफ्तों के टॉप से सबसे दूर

    टॉप 10 लार्ज कैप शेयर, जो हैं 52 हफ्तों के टॉप से सबसे दूर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। किसी भी शेयर के लिए 52 हफ्तों का टॉप/हाई या बॉटम/लो बहुत अहम होता है। 52 हफ्तों का हाई या लो किसी शेयर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह शेयर की कीमत की दिशा और गति को दर्शाता है। यह निवेशकों को शेयर की मौजूदा कीमत की तुलना में इसके पिछले प्रदर्शन को समझने में मदद करता है। हाई और लो लेवल पर शेयर की कीमत का व्यवहार निवेशकों के लिए खरीदने या बेचने के संकेत दे सकता है, जिससे वे अपने निवेश निर्णय ले सकते हैं।

    52 हफ्तों के हाई से दूर हो तो बेहतर

    एक अच्छा स्टॉक जो अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है, अक्सर वैल्यू आधारित खरीदारी का एक अवसर होता, जिससे संकेत मिलता है कि यह लो वैल्यू पर है या बाजार में अस्थायी रूप से इसकी मांग कम है।
    हालांकि किसी कंपनी के शेयर का अपने 52 हफ्तों के टॉप से ज्यादा दूर होना, उसके फंडामेंटल्स, जैसे कि घटते मुनाफे, निगेटिव सेक्टोरल सेंटीमेंट या कमजोर गाइडेंस का भी संकेत हो सकता है। इसलिए गिरावट के कारणों का विश्लेषण करना आवश्यक है।

    ये 10 लार्ज कैप शेयर हैं 52 हफ्तों के हाई से सबसे ज्यादा दूर

     

    क्रम संख्या शेयर का नाम क्लोजिंग प्राइस (18 मार्च, NSE)
    52 हफ्तों के टॉप से कितना प्रतिशत दूर
    1 . ट्रेंट लिमिटेड 3,640.90 71.96
    2 . डीएलएफ लिमिटेड 563.1 57.49
    3 . टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड 2,440.80 52
    4 . इटरनल लिमिटेड 242.54 51.91
    5 . भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड 98.25 51.6
    6 . बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड 9,859.00 49.74
    7 . एलटीआईमाइंडट्री लिमिटेड 4,298.80 49.56
    8 . आईटीसी लिमिटेड 304.05 46.09
    9 . हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड 1,990.40 45.2
    10 . इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड 4,360.60 42.93

    52 हफ्तों के करीब शेयर हो तो क्या करें

    52-सप्ताह के हाई लेवल के करीब स्टॉक खरीदना मोमेंटम निवेशकों के लिए एक कारगर रणनीति हो सकती है, जो अक्सर कंपनी के मजबूत प्रदर्शन और आगे बढ़ने की संभावना का संकेत होता है। हालांकि, इसमें हाई वैल्यूएशन या अस्थायी हाई लेवल पर खरीदारी का जोखिम होता है। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह कोई वास्तविक उछाल नहीं है, कंपनी की इनकम, ट्रेडिंग वॉल्यूम और मार्केट सेंटीमेंट का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना आवश्यक है।

    ये भी पढ़ें - Today Stock Market Live Updates: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 1953 अंक टूटा सेंसेक्स; मिडिल ईस्ट संकट गहराने से हाहाकार

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी