21297 करोड़ मार्केट कैप, सालभर में 140% रिटर्न; अब कंपनी को मिला डेटा सेंटर में केबल्स सप्लाई का बड़ा ऑर्डर
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को ओरियनप्रो सॉल्यूशंस से हैदराबाद डेटा सेंटर के लिए ₹52.86 करोड़ का बड़ा केबल सप्लाई ऑर्डर मिला ...और पढ़ें

डायमंड पावर को हैदराबाद डेटा सेंटर के लिए मिला ₹52.86 करोड़ का बड़ा केबल ऑर्डर
HighLights
डायमंड पावर को ₹52.86 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला।
हैदराबाद डेटा सेंटर के लिए केबल सप्लाई करेगा।
कंपनी के शेयर ने 140% का रिटर्न दिया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की 21,297 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है। जहां एक तरफ लोग शेयर बाजार में जारी गिरावट से परेशान हैं वहीं इस कंपनी के शेयर ने 1 साल के अंदर निवेशकों को 140 फीसदी का रिटर्न दिया है। अब पावर केबल और कंडक्टर बनाने वाली दिग्गज भारतीय कंपनी, डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर (Diamond Power Share) के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। कंपनी को ओरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड से ₹52.86 करोड़ का एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है।
हैदराबाद डेटा सेंटर के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला
इस ऑर्डर के तहत, डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हैदराबाद में बन रहे हाइपरस्केल डेटा सेंटर कैंपस के लिए हाई टेंशन (HT) और लो टेंशन (LT) इलेक्ट्रिकल केबल सप्लाई करेगी। कंपनी को मिला ऑर्डर मुख्य रूप से 'कॉपर-इंटेंसिव' है यानी, यह कॉपर केबल्स पर आधारित है। इसमें लगभग 130 किलोमीटर लंबी केबल्स की सप्लाई शामिल है।
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज बनाने के कारोबार में शामिल है। वडोदरा, गुजरात में स्थित डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (DPIL) एक इंटीग्रेटेड पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जो DIACABS ब्रांड के तहत कंडक्टर, केबल, ट्रांसमिशन टावर और EPC सर्विसेज देती है। कंपनी की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट वडोदरा में थी और उसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भारत के 16 राज्यों में फैला हुआ है।
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर प्राइस
एक हफ्ते में भले डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर 3.92% टूट चुके हों लेकिन महीनेभर में यह 31.58% उछल चुका है। इस साल अब तक इसके शेयर में 156.73% का रिटर्न मिला है। वहीं 1 साल में यह 140.77% तक का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनियां, भारत की Vedanta Alluminium, NALC0 किस नंबर पर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
