वाह जी वाह! इन 5 शेयरों ने सिर्फ 5 दिन में दिया 89% तक रिटर्न; खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रही, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, पांच शेयरों ने निवेशकों को 47% से 89% तक का शानदार र ...और पढ़ें

5 दिन में 89% तक रिटर्न देने वाले शेयर (AI जनरेटेड फोटो)
HighLights
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में दिखी सकारात्मकता
पांच शेयरों ने निवेशकों को दिया 47% से 89% तक रिटर्न
आम्रपाली इंडस्ट्रीज ने दिया सर्वाधिक 88.86% का बंपर रिटर्न
नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव रहा, जिसमें बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,284.61 अंक यानी 1.73 प्रतिशत चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 256.20 अंक यानी एक प्रतिशत मजबूत हुआ। मगर एक तरफ जहां ये सूचकांक दो फीसदी से भी कम चढ़े, वहीं दूसरी तरफ 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 47 फीसदी से 89 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।
Amrapali Industries
आम्रपाली इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले हफ्ते 88.86 फीसदी चढ़ा और 18.58 रुपये से 35.09 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 1.67 रुपये या 5 फीसदी उछलकर 35.09 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 180.40 करोड़ रुपये है।
TCI Finance
टीसीआई फाइनेंस का शेयर पिछले हफ्ते 82.69 फीसदी चढ़ा और 14.44 रुपये से 26.38 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 1.25 रुपये या 4.97 फीसदी की तेजी के साथ 26.38 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 34.19 करोड़ रुपये है।
Kreon Finnancial Services
क्रेओन फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर ने पिछले हफ्ते करीब 57 फीसदी रिटर्न दिया। ये शेयर 41.41 रुपये से 65 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर 3.03 रुपये या 4.89 फीसदी के तेजी के साथ 65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 129.72 करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
Jayant Infratech
जयंत इंफ्राटेक का शेयर पिछले हफ्ते 54.50 रुपये से 81 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 48.62 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर 11.91 रुपये या 17.24 फीसदी के तेजी के साथ 81 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 82.53 करोड़ रुपये है।
Unifinz Capital India
यूनिफिन्ज कैपिटल के शेयर ने पिछले हफ्ते 46.72 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 61 रुपये से 89.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.26 रुपये या 5 फीसदी चढ़कर 89.50 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट इसकी मार्केट कैपिटल 396.20 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - अगले हफ्ते किधर जाएगा शेयर बाजार? अमेरिका-ईरान समझौता, तेल के दाम और महंगा डेटा करेंगे तय; US फेड का फैसला भी होगा अहम
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)