सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Top 5 Stocks: शेयर हो तो ऐसे! गिरते मार्केट में भी 5 दिन में 83% तक उछले, निवेशकों की भर गई जेब

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Share Market Today) में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरे। हालांकि, इस दौरान पांच शेयरों ने निवेशकों को 83% तक ...और पढ़ें

    5 दिन में दिया 83% तक रिटर्न

    5 दिन में दिया 83% तक रिटर्न

    HighLights

    1. पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई

    2. पांच शेयरों ने बाजार की शानदार रिटर्न दिया

    3. सिमंधर इम्पेक्स ने 82.82% का सर्वाधिक रिटर्न दिया

    नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार (Stock Market) के लिए काफी खराब रहा। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स इंडेक्स 2,185.77 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरकर 83,576.24 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50) 193.55 अंक या 2.45 प्रतिशत गिरकर 25,683.30 पर बंद हुआ। फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने इस गिरते मार्केट में भी 83 फीसदी तक रिटर्न दिया।

    सिमंधर इम्पेक्स (Simandhar Impex Share Price)

    पहला शेयर है सिमंधर इम्पेक्स, जिसने पिछले हफ्ते 82.82 फीसदी रिटर्न दिया। 5 दिन में इसका शेयर 31.55 रुपये से 57.68 रुपये पर पहुंच गया। ये एक माइक्रो कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 17.63 करोड़ रुपये है।

    नेशनल स्टैंडर्ड (National Standard Share Price)

    नेशनल स्टैंडर्ड का शेयर पिछले हफ्ते 1,311.50 रुपये से 2,165.20 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 65.09 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 360.85 रुपये या 20 फीसदी की तेजी के साथ 2165.20 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,330.40 करोड़ रुपये है।

    रोलटेनर्स (Rollatainers Share Price)

    रोलटेनर्स का शेयर पिछले हफ्ते 1.27 रुपये से 1.79 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 40.94 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 0.19 रुपये या 9.84 फीसदी की गिरावट के साथ 1.74 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 43.64 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    संगम फिनसर्व (Sangam Finserv Share Price)

    संगम फिनसर्व का शेयर पिछले हफ्ते 30.20 रुपये से 41 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 35.76 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 2.52 रुपये या 5.79 फीसदी की गिरावट के साथ 41 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 191.11 करोड़ रुपये है।

    गोलकोंडा एल्युमिनियम (Golkonda Aluminium Share Price)

    गोलकोंडा एल्युमिनियम के शेयर ने पिछले हफ्ते 34.89 फीसदी रिटर्न दिया और ये 7.71 रुपये से 10.40 रुपये पर पहुंच गया। 10.40 रुपये के रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5.47 करोड़ रुपये है। ध्यान रहे कि माइक्रो और स्मॉल कैप शेयरों में काफी अधिक अस्थिरता होती है। इसलिए इनमें जोखिम भी अधिक होता।

    ये भी पढ़ें - IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे 6 नए आईपीओ, पैसा रखें तैयार; किसका GMP मचा रहा धमाल?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)