सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए आईपीओ, किसका GMP सबसे ज्यादा? देखें लिस्ट

Updated: Sun, 30 Aug 2026 09:24 AM (IST)

अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें 4 एसएमई और 3 मेनबोर्ड कैटेगरी के हैं। इन आईपीओ ...और पढ़ें

अगले हफ्ते आ रहे 7 नए आईपीओ (AI फोटो)

अगले हफ्ते आ रहे 7 नए आईपीओ (AI फोटो)

HighLights

  1. अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ होंगे लॉन्च

  2. इनमें 4 एसएमई और 3 मेनबोर्ड आईपीओ शामिल

  3. सोमवार से निवेश का मौका

नई दिल्ली। अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें से 4 आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे, जबकि बाकी 3 मेनबोर्ड कैटेगरी के होंगे। एसएमई कैटेगरी के आईपीओ में आशुतोष फाइबर, शांति इनऑर्गेनिक्स, फाइकेम टेक्नोलॉजीज और फार्म पीस शामिल हैं।
वहीं मेनबोर्ड के आईपीओ में रेज ऑफ बिलीफ, दीपा ज्वैलर्स और पर्पल स्टाइल लैब्स शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका जीएमपी सबसे अधिक है।

आशुतोष फाइबर

ये आईपीओ 31 अगस्त को खुलकर 2 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 87-92 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी लॉट में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
बात करें जीएमपी की तो इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल 37 रुपये चल रहा है। मगर किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

शांति इनऑर्गेनिक्स

ये आईपीओ 31 अगस्त को खुलकर 2 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 79-83 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1600 शेयरों की है। इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 31 रुपये चल रहा है।

फाइकेम टेक्नोलॉजीज

ये आईपीओ भी 31 अगस्त को खुलकर 2 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-54 रुपये है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 2 रुपये चल रहा है।

पर्पल स्टाइल लैब्स

पर्पल स्टाइल लैब्स का आईपीओ भी 31 अगस्त को खुलकर 2 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 546-575 रुपये है। वहीं लॉट साइज 26 शेयरों की है। इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 34 रुपये चल रहा है।

दीपा ज्वेलर्स

पर्पल स्टाइल लैब्स का मेनबोर्ड आईपीओ भी 1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 168-177 रुपये है। वहीं लॉट साइज 84 शेयरों की है। इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 53 रुपये चल रहा है।

रेज ऑफ बिलीफ

रेज ऑफ बिलीफ का मेनबोर्ड आईपीओ भी 1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 227-239 रुपये है। वहीं लॉट साइज 62 शेयरों की है। मगर इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार इस समय जीरो है।

फार्म पीस

फार्म पीस का मेनबोर्ड आईपीओ भी 1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 59 रुपये (फिक्स प्राइस) है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है। मगर इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार इस समय जीरो है।

ये भी पढ़ें - Share Market में निवेश से पहले इन 10 बातों पर करें गौर, सिर्फ टिप पर न करें भरोसा; बन जाएंगे 'स्मार्ट खिलाड़ी'

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)