बिड़ला की UltraTech और JP Associates के बीच मामला सुलझने से अदाणी की हो गई मौज; ₹1000 Cr के शेयरों पर अटका था पेंच
गौतम अदाणी को JP Associates के अधिग्रहण में बड़ी राहत मिली है। UltraTech Cement और JAL के बीच ₹1,000 करोड़ के प्रेफरेंस शेयर रिडेम्पशन का विवाद सुलझ ग ...और पढ़ें

बिड़ला की UltraTech और JP Associates के बीच मामला सुलझने से अदाणी की हो गई मौज; ₹1000 Cr के शेयरों पर अटका था पेंच
HighLights
UltraTech-JAL का ₹1000 करोड़ का विवाद सुलझा।
यह राशि सीधे JP Associates के लेनदारों को मिलेगी।
अदाणी समूह के अधिग्रहण में वित्तीय राहत।
नई दिल्ली। JP Associates को खरीदने की बोली गौतम अदाणी ने जीती थी। बीते दिनों अदाणी ग्रुप को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड का अधिग्रहण करने की NCLT से भी मंजूरी मिल गई थी। अब इस मंजूरी के कुछ दिनों बाद JAL की डाला सीमेंट और बिड़ला ग्रुप के UltraTech Cement के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। इसका सीधा फायदा गौतम अदाणी को होगा। क्योंकि यह विवाद ₹1,000 करोड़ के प्रेफरेंस शेयर को रिडीम से जुड़ा है जो अब सीधे JAL के लेंडर्स को मिलेगा। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या था?
इससे पहले अदाणी ग्रुप को अनिल अग्रवाल की वेदांता से मिलने वाली चुनौती से भी राहत मिली थी। दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने मंगलवार को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज के पक्ष में मंजूर किए गए समाधान प्रस्ताव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार UltraTech Cement ने Jaiprakash Associates (JAL) के साथ चल रहे एक लंबे आर्बिट्रेशन को सुलझा लिया है। इसके तहत, कंपनी Dalla Super सीमेंट एसेट से जुड़े ₹1,000 करोड़ के प्रेफरेंस शेयर को रिडीम करने पर सहमत हो गई है। इस समाधान से Jaypee के एसेट्स को मोनेटाइज करने में मदद मिलेगी, क्योंकि बैंकरप्सी कोर्ट ने Adani Group को JAL का अधिग्रहण करने की अनुमति दी थी।
UltraTech और JAL के बीच मामला सुलझने से अदाणी को फायदा कैसे ?
अदाणी ग्रुप ने दिवालिया हो चुकी JAL को इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत खरीदने के लिए ₹14,535 करोड़ देने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, ग्रुप ने अभी तक अपने लेनदारों को पूरी पेमेंट नहीं की है। दूसरी ओर उत्तर-मध्य भारत में स्थित प्लांट के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी UltraTech के साथ हुए समझौते से, अदाणी का रिजॉल्यूशन प्लान के तहत शुरुआती कैश खर्च कम होने की उम्मीद है, और इससे मिलने वाली रकम सीधे लेनदारों के पास जाएगी।
खबरें और भी
अदाणी एंटरप्राइजेज के पास दिवालिया हो चुकी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण के तहत, ऋणदाताओं को भुगतान करने के लिए योजना की मंज़ूरी की तारीख से 90 दिन का समय है। इस योजना के एक महत्वपूर्ण हिस्से में लेनदारों को लगभग ₹6,000 करोड़ का अग्रिम नकद भुगतान शामिल है।
25 मार्च को अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर NSE पर 3.69 % बढ़कर 1,885 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 4.05 % बढ़कर 11,200 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।
यानी अदाणी ग्रुप को इतना पैसा कैश नकद देना होगा। पूरी बोली राशि का भुगतान दो वर्षों की अवधि में किया जाना निर्धारित है। अब 6 हजार करोड़ में से एक हजार करोड़ बिड़ला ग्रुप की UltraTech Cement से मिल जाएगा तो इससे अदाणी को राहत कैश पेमेंट में थोड़ी राहत मिलेगी।
क्या था UltraTech Cement और JAL का मामला
UltraTech Cement और JAL के बीच विवाद 2017 में शुरू हुआ था जब UltraTech ने 2017 में जारी किए गए प्रेफरेंस शेयरों के रिडेम्पशन को टाल दिया था। और इसकी वजह एसेट से जुड़ी रेगुलेटरी मंजूरियों का पेंडिंग होना बताया था। JAL ने इस देरी का विरोध किया, जिसके बाद आर्बिट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब यह मामला कोर्ट के बाहर ही सुलझा लिया गया है, और दोनों पक्ष इस मुद्दे को खत्म करने पर सहमत हो गए हैं।