सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Adani Enterprises: अदाणी की सबसे बड़ी कंपनी के शेयरों में तेजी, जंग के बीच इस डिफेंस कंपनी का 100% स्टैक खरीदा

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 11:54 AM (GMT+05:30)

    ईरान-अमेरिका युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी देखी गई। कंपनी की सहायक ...और पढ़ें

    अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी

    अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी

    HighLights

    1. अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर कमजोर बाजार में उछले।

    2. ADSTL ने एयर वर्क्स इंडिया में 99.98% हिस्सेदारी खरीदी।

    3. एयर वर्क्स पुरानी भारतीय विमान रखरखाव कंपनी है।

    नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका में युद्ध व उससे कच्चे तेल में आई तेजी से शेयर बाजार (Share Market Crash) में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन मंदी के इस माहौल में अदाणी समूह की सबसे बड़ी और फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में जबरदस्त तेजी आई है। जहां बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी एक फीसदी तक गिर गया है वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Share) के शेयर सुबह 1960 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 2025 रुपये का हाई लगा दिया। फिलहाल, स्टॉक 1.56 फीसदी की तेजी के साथ 2004 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

    अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में क्यों आई तेजी?

    कमजोर बाजार में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं, इसके पीछे एक बड़ा कारण है। दरअसल, कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ADSTL (अदानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज) ने संविदा समझौता की शर्तों के अनुसार, एयर वर्क्स इंडिया (इंजीनियरिंग) प्राइवेट लिमिटेड (“एयर वर्क्स”) में 14.2% प्रभावी शेयरधारिता का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। एडीएसटीएल के पास पहले से ही एयर वर्क्स में 85.76% हिस्सेदारी है, और इस अधिग्रहण के बाद एडीएसटीएल की हिस्सेदारी बढ़कर 99.98% हो गई है। 

    ये भी पढ़ें- Adani Total Gas shares: 17% उछले अदाणी टोटल गैस के शेयर, ईरान युद्ध के बीच सरकार के इस फैसले से आई तूफानी तेजी

    बता दें कि एयर वर्क्स सबसे पुरानी भारतीय स्वतंत्र विमान रखरखाव कंपनी है। गुरुग्राम स्थित एयर वर्क्स 75 साल पुरानी कंपनी है, जिसकी स्थापना 1951 में हुई थी। यह कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एयरलाइन से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। इसके साथ ही यह कंपनी डिफेंस सेक्टर के मेंटनेंस से जुड़े कामों में भी शामिल है।