सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम अडानी को बड़ा झटका, एक दिन में 1.50 लाख करोड़ साफ, सभी 10 शेयरों में महा गिरावट

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 02:41 PM (IST)

    शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी गई। अमेरिकी SEC के कदम के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज 11% और अदाणी ग्रीन 1 ...और पढ़ें

    भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं अदाणी समूह के शेयर

    भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं अदाणी समूह के शेयर

    HighLights

    1. अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज।

    2. अदाणी ग्रीन 12%, एंटरप्राइजेज 9% तक लुढ़के।

    3. अमेरिकी SEC के कदम से समूह में हड़कंप।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट के बीच 23 जनवरी को अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 11 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रीन के शेयरों में दिखी, 14 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। इसके अलावा, अंबुजा सीमेंट (5%) अडानी एनर्जी (12%) और अडानी पोर्ट्स के शेयर साढ़े 7 फीसदी तक गिर गए।

    दरअसल, ऐसी खबरें आईं कि US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने अमेरिकी कोर्ट से अरबपति गौतम अडानी और ग्रुप के एग्जीक्यूटिव सागर अडानी को कथित धोखाधड़ी और $265 मिलियन की रिश्वतखोरी के मामले में सीधे ईमेल से समन भेजने की इजाज़त मांगी है। इसके चलते अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी हो गई है।

    डेढ़ लाख करोड़ का नुकसान

    इस गिरावट के चलते एक दिन में अडानी ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 1.4 लाख करोड़ रुपये घटकर 12.2 लाख करोड़ रुपये हो गया। 23 जनवरी के कारोबारी सत्र में अडानी समूह के सभी शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए हैं।

    क्या है SEC से जुड़ा पूरा मामला?

    यानी अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन भारत सरकार को बिना लूप में लिए सीधे गौतम अडानी को समन भेजना चाहती है, और इसके लिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। न्यूयॉर्क कोर्ट से अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर ने कहा कि उसे उम्मीद नहीं है कि मौजूदा तरीके से सर्विस पूरी होगी और उसे अडानी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव्स को सीधे ईमेल से समन भेजने की अनुमति मिलनी चाहिए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- क्यों गिरे Paytm के शेयर? शुरुआती कारोबार में 10% की गिरावट, इस अटकल से बढ़ी निवेशकों की चिंता

    बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने समन भेजने की दो रिक्वेस्ट को मना कर दिया था।