सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी के हाथों बिकी JP Associate की JP Power में फिर बड़ा उलटफेर, इस स्वतंत्र निदेशक की कल से छुट्टी!

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 02:04 PM (IST)

    जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने बताया कि स्वतंत्र निदेशक वंदना आर. सिंह 26 जुलाई, 2026 को अपना अधिकतम कार्यकाल पूरा कर बोर्ड से हट जाएंगी। यह कंपनी अधिनियम औ ...और पढ़ें

    JP Power की स्वतंत्र निदेशक वंदना 26 जुलाई से हटेंगी।

    JP Power की स्वतंत्र निदेशक वंदना 26 जुलाई से हटेंगी।

    HighLights

    1. स्वतंत्र निदेशक वंदना आर. सिंह 26 जुलाई, 2026 को हटेंगी।

    2. उन्होंने कंपनी अधिनियम के तहत अधिकतम कार्यकाल पूरा किया।

    3. अदाणी पावर की जेपी पावर में 24% हिस्सेदारी है।

    नई दिल्ली। अदाणी के हाथों बिकी जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) की जेपी पावर (JP Power) से एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। दरअसल, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (Jaiprakash Power Ventures Limited - JPVL) ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी की स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) वंदना आर. सिंह 26 जुलाई, 2026 के बाद बोर्ड से हट जाएंगी।

    JP Power के बोर्ड से क्यों हटेंगी वंदना सिंह?

    कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में स्पष्ट किया है कि वंदना आर. सिंह (DIN: 03556920) अपना अधिकतम संभव कार्यकाल पूरा कर रही हैं।

    कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 149 (11) और सेबी (LODR) विनियम, 2015 के नियमों के तहत, एक स्वतंत्र निदेशक अधिकतम तीन-तीन साल के दो कार्यकाल तक पद पर रह सकता है।

    यह भी पढ़ें- JP Associates के मालिकों ने कौन सी गलती की, जिससे डूब गया पूरा साम्राज्य; कैसे खत्म हुआ गौड़ परिवार का दबदबा

    वंदना सिंह ने अपने तीन साल के दूसरे कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसके कारण वह अब निदेशक मंडल का हिस्सा नहीं रहेंगी।

    कंपनी ने दी एक्सचेंज को दी ये जानकारी

    जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने 25 जुलाई, 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि उनका इस्तीफा या पदमुक्ति 26 जुलाई, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

    कॉर्पोरेट गवर्नेंस के नियमों के तहत, स्वतंत्र निदेशकों का कार्यकाल सीमित होता है ताकि बोर्ड में पारदर्शिता और नए दृष्टिकोण बने रहें। वंदना आर. सिंह का जाना एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, क्योंकि उन्होंने कानून द्वारा निर्धारित अधिकतम समय सीमा पूरी कर ली है। बाजार के जानकारों की नजर अब इस बात पर होगी कि कंपनी उनके स्थान पर बोर्ड में किसे शामिल करती है।

    JP Power में अदाणी पावर की 24% हिस्सेदारी

    जेपी ग्रुप के जेपी पावर में अदाणी ग्रुप की अदाणी पावर की 24% हिस्सेदारी है। अदाणी पावर को यह हिस्सेदारी जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के बाद मिली। दरअसल, दिवालिया हुई जेपी एसोसिएट्स को अदाणी ग्रुप ने खरीदा था। NCLT द्वारा पास रेजोल्यूशन के तहत अदाणी पावर ने जेपी पावर में 24 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की कंपनी के निवेशकों के लिए बड़ी खबर, SBICAP Trustee ने रिलीज किए 5 करोड़ से ज्यादा गिरवी शेयर