सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    US SEC के आरोपों के बीच अदाणी का 'पावर बना तूफान', 19 हफ्तों में सबसे ज्यादा फायदा; भाव पहुंचा 150 के पार

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 01:07 PM (GMT+05:30)

    अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज के आरोपों के बावजूद, अदाणी पावर के शेयरों (Adani Power Shares) में आज लगभग 8% की जबरदस्त तेजी देखी गई, जिससे भाव ₹155 तक प ...और पढ़ें

    US SEC के आरोपों के बीच अदाणी का 'पावर बना तूफान', 19 हफ्तों में सबसे ज्यादा फायदा; भाव पहुंचा 150 के पार

    US SEC के आरोपों के बीच अदाणी का 'पावर बना तूफान', 19 हफ्तों में सबसे ज्यादा फायदा; भाव पहुंचा 150 के पार

    HighLights

    1. अदाणी पावर के शेयर आज 8% तक उछले।

    2. अमेरिकी SEC आरोपों के बावजूद शेयरों में जबरदस्त तेजी।

    3. ब्रोकरेज ने अदाणी पावर के लिए ₹187 का लक्ष्य रखा।

    नई दिल्ली। Adani Power Shares: एक ओर अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज ने US में अदाणी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो दूसरी ओर आज यानी 4 फरवरी 2026 को अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी पावर में देखी जा रही है। 

    अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तेजी अदाणी पावर (Adani Power Shares) में देखी जा रही है। आज इसके शेयर लगभग 8 फीसदी तक भागे। अदाणी पावर के शेयरों में 19 हफ्तों में सबसे बड़ी तेज देखी जा रही है।

    150 के पार पहुंचा अदाणी पावर का भाव

    अदाणी पावर के शेयर आज 145 रुपये के स्तर पर ओपन हुए और यह 155 रुपये के स्तर तक गए। मंगलवार को यह 143.62 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। कल के भाव से आज अदाणी भाव लगभग 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इस खबर को लिखते वक्त Adani Power के शेयर NSE पर करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ 153.9 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    इससे पहले मंगलवार को भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी गई थी। और इसके शेयर करीब12 प्रतिशत तक चढ़े थे। यह उछाल इक्विटी मार्केट में बड़े पैमाने पर खरीदारी के बीच आया था। इसके पीछे का कारण India US Trade Deal  थी।

    खबरें और भी

    ब्रोकरेज ने दिया इतने का टारगेट प्राइस

    तिमाही मुनाफे में गिरावट के बावजूद, एनालिस्ट अदाणी शेयरों को पॉजिटिव तरीके से देख रहे हैं। तिमाही नतीजों के बाद एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने अदानी पावर के लिए अपनी 'बाय' रिकमेंडेशन दोहराई थी, और प्रति शेयर ₹187 का टारगेट प्राइस तय किया था।
     
    ब्रोकरेज फर्म का बुलिश रुख कंपनी की लगातार बेहतर परफॉर्मेंस और उसकी लॉन्ग-टर्म कमाई के मजबूत अनुमान पर आधारित है।

    अदाणी पावर लिमिटेड ने गुरुवार, 29 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी  जो पिछले साल की तुलना में सभी पैरामीटर पर कम थे। इस तिमाही में रेवेन्यू पिछले साल इसी तिमाही के ₹13,671 करोड़ से 8.9% घटकर ₹12,451 करोड़ रहा।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)