सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निवेशकों को किसने किया मालामाल, किसने किया कंगाल? अंबानी स्टॉक्स की 6 महीने और 1 साल की पूरी कुंडली

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 10:24 AM (GMT+05:30)

    यह लेख मुकेश और अनिल अंबानी की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर बाजार प्रदर्शन की तुलना करता है। पिछले 6 महीने और 1 साल में, अनिल अंबानी की रिलायंस पावर और र ...और पढ़ें

    सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने कराया है फायदा

    सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने कराया है फायदा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अलावा और भी कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, जिनमें लगभग सभी इसी की डायरेक्ट या स्टेप-डाउन सब्सिडियरी हैं। वहीं अनिल अंबानी (Anil Ambani) की दो मेन कंपनियां और दो दिवालिया प्रोसेस से गुजर कर रही कंपनियां भी शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों भाइयों की किस कंपनी ने बीते 6 महीने और 1 साल में सबसे अधिक फायदा या नुकसान कराया है।

    अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की लिस्टेड कंपनियां

    1. रिलायंस पावर
    2. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
    3. रिलायंस होम फाइनेंस (दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही)
    4. रिलायंस कम्युनिकेशंस (दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही)

    मुकेश अंबानी के ग्रुप की लिस्टेड कंपनियां

    1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
    2. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड
    3. हैथवे केबल एंड डेटाकॉम लिमिटेड
    4. डेन नेटवर्क्स लिमिटेड
    5. रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
    6. स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड
    7. आलोक इंडस्ट्रीज
    8. जस्ट डायल

    अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों का रिटर्न

    कंपनी का नाम 6 महीनों का रिटर्न (प्रतिशत में) 1 साल का रिटर्न (प्रतिशत में)
    रिलायंस पावर -44.71 -29.65
    रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर -64.45 -59
    रिलायंस होम फाइनेंस -56.26 -29.06
    रिलायंस कम्युनिकेशंस -45.93 -43.98

    मुकेश अंबानी की कंपनियों का परफॉर्मेंस

    कंपनी का नाम 6 महीनों का रिटर्न (प्रतिशत में) 1 साल का रिटर्न (प्रतिशत में)
    रिलायंस इंडस्ट्रीज  1.51  19.09 
    नेटवर्क18 मीडिया -36.43  -22.27 
    हैथवे केबल एंड डेटाकॉम  -27.29  -23 
    डेन नेटवर्क्स  -22.81  -17 
    रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर  -19.31  -13.5 
    स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी  -24.4  -21.5 
    आलोक इंडस्ट्रीज -18.84  -9.2 
    जस्ट डायल  -30  -29 


    ये भी पढ़ें - मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में लौटी रौनक; TCS, इंफोसिस और टेक महिंद्रा 2.5% तक उछले

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)