सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल अंबानी की Reliance Infra में बड़ा उलटफेर, रिन्यूएबल बिजनेस CEO ने दिया इस्तीफा; शेयरों होंगे धड़ाम?

    By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:16 AM (IST)

    अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के रिन्यूएबल बिजनेस के सीईओ इवान साहा ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है, जो 31 जुलाई, 2026 से प्रभावी ह ...और पढ़ें

    रिलायंस इंफ्रा के रिन्यूएबल बिजनेस सीईओ इवान साहा का इस्तीफा।

    रिलायंस इंफ्रा के रिन्यूएबल बिजनेस सीईओ इवान साहा का इस्तीफा।

    HighLights

    1. रिलायंस इंफ्रा के रिन्यूएबल बिजनेस सीईओ इवान साहा का इस्तीफा।

    2. व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा, 31 जुलाई 2026 से प्रभावी।

    3. इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

    नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Limited) से एक बड़ा उलटफेर हुआ है। कंपनी के रिन्यूएबल बिजनेस (Renewable Business) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिा है। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू भी हुआ।

    रिन्यूएबल बिजनेस (Renewable Business) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इवान साहा अब सीईओ नहीं रहे। उन्होंने इस्तीफा देकर अपनी कुर्सी छोड़ दी है।कंपनी ने खुद इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी।

    अनिल अंबानी की कंपनी के सीईओ ने क्यों दिया इस्तीफा

    कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई नियामक फाइलिंग (Regulatory Filing) के अनुसार, इवान साहा का इस्तीफा 31 जुलाई, 2026 से प्रभावी हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, श्री साहा ने अपने इस्तीफे के पीछे "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि वे निजी वजहों से इस जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं।

    अपने रेजिग्नेशन लेटर इवान साहा ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अपने कार्यकाल की सराहना की है। उन्होंने लिखा, "मैं कंपनी द्वारा मेरे कार्यकाल के दौरान प्रदान किए गए पेशेवर विकास और उन्नति के अवसरों के लिए आभारी हूं। इस संगठन का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है और मैंने टीम व प्रबंधन के साथ अपने जुड़ाव को बहुत महत्व दिया है।"

    नियामक अनुपालन (SEBI Disclosure) रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने यह जानकारी सेबी (SEBI) के 'लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स' (LODR) रेगुलेशन, 2015 के रेगुलेशन 30 के तहत साझा की है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल सीनियर मैनेजमेंट स्तर पर हुआ है और इवान साहा के इस्तीफे के बाद कंपनी के रिन्यूएबल बिजनेस की कमान अब नए नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

    खबरें और भी

    शेयरों पर दिखेगा असर?

    बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी बड़ी कंपनी के प्रमुख बिजनेस वर्टिकल के CEO का जाना एक महत्वपूर्ण घटना होती है। कंपनी के शेयरों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को रिलायंस इन्फ्रा के शेयर -4.98% गिरकर 60 रुपये के स्तर पर बंद हुए। अब निवेशकों की नजर इस बात पर होगी कि कंपनी रिन्यूएबल बिजनेस के लिए अगले CEO के रूप में किसे नियुक्त करती है।

    यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Infra के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेंगे 157 करोड़ रुपये; ट्रिब्यूनल ने हक में सुनाया फैसला

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)