सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल अंबानी को सेबी ने दिया एक और झटका, YES Bank मामले की याचिका पर सुना दिया ये फैसला; शेयरों में दिखेगा असर?

Published: Tue, 12 Aug 2025 08:08 PM (GMT+05:30)

Anil Ambani सेबी ने उद्योगपति अनिल अंबानी की यस बैंक निवेश से जुड़े आरोपों के निपटारे की याचिका को ठुकरा ...और पढ़ें

अनिल अंबानी को सेबी ने दिया एक और झटका
अनिल अंबानी को सेबी ने दिया एक और झटका

नई दिल्ली। अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब SEBI ने उद्योगपति अनिल अंबानी की ऋणदाता यस बैंक में निवेश से संबंधित आरोपों को निपटाने की याचिका को खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन पर कम से कम 18.28 अरब रुपये का जुर्माना लग सकता है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दस्तावेजो का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी और बताया कि सेबी ने अनिल अंबानी की याचिका को खारिज कर दिया है। यह मामला अंबानी के रिलायंस म्यूचुअल फंड द्वारा 2016-2019 के बीच यस बैंक के अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड में निवेश किए गए 21.5 बिलियन रुपये (245.3 मिलियन डॉलर) से संबंधित है।

भारतीय नियामक की जांच में सामने आया किये निवेश यस बैंक से अनिल अंबानी समूह की अन्य कंपनियों को दिए गए लोन के बदले में किए गए थे। SEBI ने कहा कि इन लेन-देन से निवेशकों को 18.28 अरब रुपये का भारी नुकसान हुआ और इसका बाजार पर असर पड़ा।

अंबानी, उनके बेटे जय अनमोल अंबानी और यस बैंक के पूर्व CEO राणा कपूर ने बिना कोई अपराध स्वीकार किए समझौते का प्रस्ताव रखा था। लेकिन सेबी ने 7 जुलाई को इसे ठुकरा दिया।

अब सेबी अनिल अंबानी और उनके बेटे को ये प्रभावित निवेशकों को मुआवजा देने का निर्देश जारी कर सकती है। इसके बाद उन पर मौद्रिक दंड और अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस मामले को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी भेजा गया है, जो पहले से ही अंबानी की कंपनियों और यस बैंक के बीच हुए अन्य लेन-देन की जांच कर रही है। पिछले महीने ही, ईडी ने कथित 3,000 करोड़ रुपये के लोन गबन मामले की जांच के तहत समूह से जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार सेबी के नोटिस ने नोटिस में बताया कि अंबानी और उनके बेटे इसमें सीधे तौर पर शामिल थे। दोनों ने रिलायंस म्यूचुअल फंड के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का और मुख्य निवेश अधिकारी के माध्यम से उस पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया।

इस खबर का असर कल रिलायंस पावर और रिलायं इन्फ्रा के शेयरों में दिख सकता है। रिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को 0.32 फीसदी बढ़कर 44 रुपये के स्तर पर बंद हुए। वहीं, रिलायंस इन्फ्रा के शेयर -1.45% गिरकर 271 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।