सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30000 गांवों को रोशन करने वाली कंपनी को सरकार ने सौंपा नया प्रोजेक्ट, शेयर 13% उछला; बना चुकी है 14000 KM से ज्यादा हाईवे

Published: Mon, 31 Aug 2026 10:16 AM (IST)

अशोका बिल्डकॉन के शेयर रेल विकास निगम लिमिटेड से ₹602.16 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिलने के बाद 13% ...और पढ़ें

अशोका बिल्डकॉन को मिला नया प्रोजेक्ट (AI फोटो)

अशोका बिल्डकॉन को मिला नया प्रोजेक्ट (AI फोटो)

HighLights

  1. अशोका बिल्डकॉन के शेयर 13% से अधिक उछले

  2. RVNL से ₹602.16 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट मिला

  3. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम का काम

नई दिल्ली। आज अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon Share Price) का शेयर 13 फीसदी से अधिक उछला है। कंपनी का शेयर करीब 10 बजे 128.25 रुपये तक ऊपर गया है। ये उछाल इसे एक नया ऑर्डर मिलने के बाद आया है। अशोका बिल्डकॉन को रेल विकास निगम लिमिटेड से एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट के लिए 'लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस' मिला है।
₹602.16 करोड़ के इस घरेलू कॉन्ट्रैक्ट में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर ध्यान दिया जाएगा और इसे पूरा करने के लिए 30 महीने का समय तय किया गया है।

ये है नए प्रोजेक्ट की डिटेल

अशोका बिल्डकॉन को मिले नए प्रोजेक्ट में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर चार सुरंगों के लिए इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम (जिसमें GIS सबस्टेशन, HT/LT केबलिंग और वेंटिलेशन शामिल हैं) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है।
इस कॉन्ट्रैक्ट में दो साल की 'डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड' (खामियों के लिए जिम्मेदारी की अवधि) शामिल है और इसके लिए ₹25.51 करोड़ की परफॉर्मेंस बैंक गारंटी की जरूरत है।

शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

अशोका बिल्डकॉन का शेयर बीते 1 साल में 27 फीसदी से ज्यादा नीचे गिरा है। वहीं 6 महीने, 3 महीने और 1 महीने में इसका रिटर्न 1.5 से 3.3 फीसदी तक रहा है। यानी कहा जा सकता है कि बीते 1 साल में अशोका बिल्डकॉन का शेयर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया है।

किसकी है ये कंपनी?

अशोक कटारिया अशोका बिल्डकॉन के फाउंडर और चेयरमैन हैं। 1976 में, कटारिया ने कंपनी की नींव रखी। वे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अशोका बिल्डकॉन EPC और BOT आधार पर कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के बिजनेस में लगी हुई है। यह RMC (रेडी मिक्स कंक्रीट) और स्विचगियर की बिक्री के काम में भी शामिल है।।

फॉर्च्यून 500 में है शामिल

यह एक 'फॉर्च्यून इंडिया 500' कंपनी है और भारत में हाईवे बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसने 14,000 से ज्यादा लेन-किलोमीटर हाईवे बनाए हैं और बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) प्रोजेक्ट्स के जरिए 30,000 से ज़्यादा गांवों में बिजली पहुंचाई है।
इसके अलावा, इसने 750 से ज्यादा ट्रैक-किलोमीटर (Tkms) ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा किया है, 170 से ज़्यादा ट्रैक-किलोमीटर रेलवे ट्रैक जोड़े हैं, 32,000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है और 10 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा की इमारतें बनाई हैं।

ये भी पढ़ें - एंटीलिया भी पड़ा कम? अंबानी ने खरीदा लुटियंस में नया शानदार बंगला, बेचने वाला है देश का पहला 'मोबाइल किंग'!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)