BEL Share Price: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच चमका बीईएल, मिले ₹1011 करोड़ के ऑर्डर; ₹10 हजार के बना चुका 100000 रुपए
BEL Share Price Target: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ₹1,011 करोड़ के नए रक्षा ऑर्डर मिले हैं। कंपनी का शेयर प ...और पढ़ें

HighLights
BEL को ₹1,011 करोड़ के नए रक्षा ऑर्डर मिले
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के कारण मांग बढ़ी
कंपनी के शेयर ने दिया 900% से अधिक रिटर्न
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बीच भारत की डिफेंस कंपनी बीईएल अचानक फोकस में आ गई है। कंपनी को ₹1,011 करोड़ के नए ऑर्डर (BEL New Orders 2026) मिले हैं, जिससे निवेशकों की नजरें अब इसके शेयर (BEL Share Price) पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि बुधवार को शेयरों में उछाल आ सकता है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए बताया कि उसे 25 फरवरी 2026 के बाद से ये अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के मुताबिक, ये ऑर्डर अलग-अलग हाई-टेक डिफेंस (Defence Stocks India) और टेक्नोलॉजी सिस्टम से जुड़े हैं।
ऑर्डर के तहत क्या-क्या बनाएगी कंपनी?
इन ऑर्डर्स में कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, राडार वॉर्निंग (BEL Radar Jamming Systems) और जैमिंग सिस्टम, फायर कंट्रोल सिस्टम और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक साइट जैसे अहम रक्षा उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए फायर डिटेक्शन और वॉर्निंग सिस्टम भी ऑर्डर का हिस्सा हैं।
कंपनी ने बताया कि उसे हाई एनर्जी लेजर, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और जैमर्स से जुड़े ऑर्डर भी मिले हैं। साथ ही शेल्टर्स और स्ट्रैटेजिक कंपोनेंट्स की सप्लाई भी इसमें शामिल है।
BEL के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स में सिर्फ नए सिस्टम ही नहीं, बल्कि अपग्रेड, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज से जुड़े काम भी शामिल हैं, जिससे कंपनी का ऑर्डर बुक और मजबूत हुआ है।
मिडिल ईस्ट वॉर, दुनिया भर की तैयारी
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव (Middle East War Impact on Indian Defence Stocks) के कारण दुनियाभर में रक्षा तैयारियों पर जोर बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में डिफेंस कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने की रफ्तार तेज हो रही है और बीईएल इसका सीधा फायदा उठाती दिख रही है।
खबरें और भी
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे जियोपॉलिटिकल तनाव के दौरान डिफेंस सेक्टर की कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। बता दें कि बीईएल एक नवरत्न पीएसयू है, जो भारत की रक्षा जरूरतों के लिए अहम सिस्टम और उपकरण तैयार करती है।
कुल मिलाकर, ₹1011 करोड़ के ये नए ऑर्डर न सिर्फ कंपनी के कारोबार को मजबूती देते हैं, बल्कि यह भी संकेत देते हैं कि युद्ध जैसे हालात में डिफेंस सेक्टर की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसका असर आने वाले समय में BEL के शेयर पर भी दिख सकता है।
कैसी है BEL Stock की परफॉर्मेंस?
मंगलवार को बीईएल के शेयर में 2.67% यानी 11.45 रुपए का उछाल आया। कंपनी का शेयर 432 रुपए पर ओपन हुआ और 440.95 रुपए पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का हाई लेवल 473 रुपए और लो लेवल 252 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 3,21,230 करोड़ रुपए है।
एक लाख के ₹10 लाख बना चुका शेयर
पिछले 6 महीने में यह शेयर 6.97 फीसदी, एक साल में 57 फीसदी और पिछले 5 साल में 900 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न (BEL 5 Year Returns) दे चुका है।
मार्च 2021 में शेयर की कीमत करीब 43 रुपए थी। यानी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर आपने 5 साल पहले कंपनी में सिर्फ 1 लाख रुपए निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 10.25 लाख रुपए (BEL Multibagger Share) से भी ज्यादा होती।
SOURCE- BSE
"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)