सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुजिया और भुजिया बनाने वाली मशहूर कंपनी ने किया बड़ा करार, इस पड़ोसी देश में फैलाएगी कारोबार, खबर से उछले शेयर

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 04:37 PM (IST)

    Bikaji Foods Joint Venture बीकाजी फूड्स ने पड़ोसी देश में अपने नमकीन ब्रांड को पहुंचाने के लिए चौधरी ग्रुप के साथ अहम करार किया है। इसके तहत दोनों पार ...और पढ़ें

    बीकाजी फ़ूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने चौधरी ग्रुप के साथ अहम करार किया है।
    बीकाजी फ़ूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने चौधरी ग्रुप के साथ अहम करार किया है।

    नई दिल्ली। बीकाजी फ़ूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में 24 जुलाई को 3% से ज़्यादा की तेजी आ गई। दरअसल, शेयरों में यह बढ़ोतरी कंपनी के उस ऐलान के बाद हुई जिसमें बिकाजी फूड्स ने बताया कि नेपाल के चौधरी समूह के साथ उसने एक ज्वाइंट वेंचर किया है। यह पार्टनरशिप नेपाल में बीकाजी के पोर्टफोलियो के प्रोडक्ट्स जैसे- भुजिया, नमकीन, पापड़, डिब्बा बंद मिठाइयाँ और स्नैक्स के निर्माण, व्यापार और मार्केटिंग पर केंद्रित होगी।

    बीकाजी फूड्स और चौधरी ग्रुप के बीच हुए इस समझौते की शर्तों के अनुसार, इस ज्वाइंट वेंचर कंपनी में बीएफआईएल और सीजी फूड्स का बराबर-बराबर स्वामित्व होगा। कंपनी ने आगे कहा, "दोनों पक्ष नेपाल में एक अत्याधुनिक सुविधा केंद्र बनाने के लिए पूंजी निवेश करेंगे ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम समय में बेहतर नमकीन और मिठाइयाँ मिल सकें।"

    बढ़त पर खुले, गिरावट पर बंद शेयर

    बीकाजी फूड्स के शेयर 24 जुलाई को 790 रुपये पर खुले और 814.65 का हाई लगा दिया। हालांकि, मार्केट में हावी गिरावट के चलते कंपनी के शेयर 778.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 12 महीनों में इस शेयर ने करीब 10% और इस साल अब तक 2.10% रिटर्न दिया है।

    ये भी पढ़ें- 12 महीने में 4287 रुपये तक जा सकता है इस कंपनी के शेयर का भाव, आनंद राठी का दावा, 5 साल पहले ₹350 थी कीमत

    इससे पहले 23 जुलाई को बीकाजी फ़ूड्स इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही (Q1FY26) में, बीकाजी फूड्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (Y-o-Y बेसिस पर) 9 प्रतिशत बढ़कर ₹58.5 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹57.8 करोड़ था।

    खबरें और भी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)