₹50 हजार के ₹5 लाख बनाने वाली कंपनी पर अदाणी ने जताया भरोसा, थमाया ₹469 करोड़ का बेहद अहम काम
बोंडाडा इंजीनियरिंग को अदाणी ग्रीन एनर्जी से कच्छ के खावड़ा में 250 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए ₹469.52 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी के श ...और पढ़ें
-1779089864942_m.webp)
बोंडाडा इंजीनियरिंग ने दिया जोरदार रिटर्न

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। शेयर बाजार में ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं, जिनका नाम आपने शायद कभी न सुना हो। मगर इनमें से कई कंपनियों को अकसर दिग्गज कंपनियों से बड़े-बड़े ऑर्डर मिलते हैं। एक ऐसी ही कंपनी बोंडाडा इंजीनियरिंग (Bondada Engineering Share Price Today), जिसको अदाणी ग्रुप की अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी ग्रीन एनर्जी सिक्स से बड़ा ऑर्डर मिला है। खास बात ये है कि बोंडाडा इंजीनियरिंग का शेयर काफी धमाकेदार रिटर्न दे चुका है। आइए जानते हैं इस शेयर का रिटर्न कितना रहा है और अदाणी ग्रुप ने कंपनी को क्या काम सौंपा है।
अदाणी ग्रुप ने क्या काम सौंपा?
बोंडाडा को कुल ₹469.52 करोड़ के कई ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कच्छ (गुजरात) के खावड़ा में 250 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए 'बैलेंस ऑफ सिस्टम' (BOS) पैकेज के तहत सामान की सप्लाई और ऑनसाइट सेवाओं से जुड़े हैं।
बता दें कि खावड़ा भारत के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी हब में से एक है। इन ऑर्डर के साथ, कंपनी की अदाणी ग्रुप के लिए कुल एग्जीक्यूटेड क्षमता 975 MW तक पहुँच गई है।
ऑर्डर की अवधि कितनी?
बोंडाडा इंजीनियरिंग को जो ऑर्डर मिले हैं, उनकी वैल्यू 469.52 करोड़ रुपये है। इन ऑर्डर की अवधि 8 महीनों की है, जो इसे अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी ग्रीन एनर्जी सिक्स से मिले हैं।
शेयर का कैसा रहा परफॉर्मेंस
बोंडाडा की मार्केट कैपिटल 3,549.23 करोड़ रुपये है। इसका शेयर आज पौने 1 बजे BSE पर 1.35 रुपये या 0.42 फीसदी गिरकर 321 रुपये पर है। इस शेयर ने लिस्टिंग के बाद बीते 32 महीनों में 880 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के 50 हजार रुपये को इसने करीब 5 लाख रुपये बना दिया है।
1 साल में गिरा शेयर
- 1 साल में ये शेयर 19.4 फीसदी गिरा है
- 2026 में अब तक ये करीब 13 फीसदी फिसला है
- 6 महीनों में ये शेयर 22.5 फीसदी टूटा है
- एक महीने का इसका रिटर्न निगेटिव 10.24 फीसदी रहा है
- बीते 5 दिन में ये 5.3 फीसदी नीचे आया है
बोंडाडा इंजीनियरिंग, बोंडाडा ग्रुप का हिस्सा है, जो रिन्यूएनबल एनर्जी, टेलीकॉम, रेलवे समेत कई सेक्टरों में कारोबार करता है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - Share Market Today Live: शेयर बाजार में गिरावट हुई कम, 74800 के ऊपर आया सेंसेक्स, निफ्टी 23500 के करीब
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)