IPO News: वाह भाई वाह! इस आईपीओ की हुई तगड़ी लिस्टिंग, भारी-भरकम प्रीमियम पर की शुरुआत; आपको शेयर मिले क्या?
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज 10 जून बुधवार को शेयर बाजार में 43% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लर कंपनी को पिछले हफ्ते 3 ...और पढ़ें
HighLights
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ हुआ लिस्ट
43% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ
आईपीओ को 127 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था
नई दिल्ली। आज 10 जून बुधवार को शेयर बाजार में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies IPO Listing) की लिस्टिंग हो गई है। कंपनी ने बुधवार को मार्केट में जबरदस्त शुरुआत की और अपने IPO प्राइस के मुकाबले 43 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुई। नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लर कंपनी को पिछले हफ्ते 3 से 5 जून के बीच प्राइमरी मार्केट में 127 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। आइए जानते हैं किस रेट पर हुई है कंपनी की लिस्टिंग।
किस भाव पर हुई लिस्टिंग?
सीएमआर ग्रीन का शेयर BSE पर 275.40 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ प्राइस से 43.44 प्रतिशत का प्रीमियम है। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 182-192 रुपये था, जिसमें फाइनल प्राइस 192 रुपये तय हुआ। लिस्टिंग के बाद कंपनी की मार्केट कैपिटल 6,032.79 करोड़ रुपये रहा।
NSE पर कंपनी का शेयर 268 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जो 39.58 प्रतिशत का मजबूत प्रीमियम है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 631 करोड़ रुपये जुटाए।
उम्मीद से बेहतर रही लिस्टिंग
CMR Green Technologies की मार्केट में एंट्री ग्रे मार्केट की उम्मीदों से बेहतर रही। इसका जीएमपी आईपीओ प्राइस से करीब 35 फीसदी ऊपर चल रहा था, जबकि इसकी लिस्टिंग इससे अधिक 43 फीसदी प्रीमियम पर हुई।
लिस्टिंग के बाद गिरा शेयर
हालांकि लिस्टिंग के बाद सीएमआर ग्रीन का शेयर गिरा है, जिसकी वजह प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। करीब पौने 11 बजे BSE पर कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस (275.40 रुपये) से 20.50 रुपये या 7.44 फीसदी गिरकर 254.90 रुपये पर है।
खबरें और भी
क्या करती है कंपनी?
फरीदाबाद की CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज जिंक अलॉय, एल्युमीनियम अलॉय (इंगॉट और लिक्विड) और लेड, स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रास और मैग्नीशियम जैसे मटीरियल के फर्नेस-रेडी स्क्रैप को प्रोसेस और मैन्युफैक्चर करती है। कंपनी पूरे भारत में 13 रीसाइक्लिंग यूनिट चलाती है। इसके कस्टमर बेस में मुख्य रूप से ऑटोमोटिव ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और टियर-1 सप्लायर्स शामिल हैं।
इसके क्लाइंट्स में रॉयल एनफील्ड मोटर्स, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा कार्स इंडिया, रॉकमैन इंडस्ट्रीज़, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन और एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - गिरावट में छिपा मुनाफे का राज: पोर्टफोलियो में शामिल करें ये 8 बैंक शेयर; अभी दांव लगाने पर हो सकता है तगड़ा मुनाफा!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)