खुशखबरी! 1 पर 4 बोनस शेयर देगी ये कॉन्डम कंपनी, 126,900% रिटर्न दे चुका स्टॉक; निवेशक हुए मालामाल
क्यूपिड कंपनी के शेयर में बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट घोषणा के बाद तेजी आई है। कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने का ऐलान किया है। ...और पढ़ें

क्यूपिड देने जा रही है बोनस शेयर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के शेयर (Cupid Share Price) में आज तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट का एलान कर दिया है, जिसके बाद कंपनी का शेयर उछला है। 378.30 रुपये के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले BSE पर 384.45 रुपये पर खुलने के बाद ये करीब साढ़े 12 बजे 27.45 रुपये या 7.26 फीसदी की तेजी के साथ 405.75 रुपये पर है। अभी तक के कारोबार में ये आज 409.50 रुपये तक उछला है।
क्या है रिकॉर्ड डेट?
क्यूपिड ने अपने शेयरहोल्डर्स को 4:1 के रेश्यो में बोनस इक्विटी शेयर्स जारी करने और अलॉट करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर 4 फ्री बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी ने बोनस इक्विटी शेयर्स पाने के हकदार शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए सोमवार, 09 मार्च, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिनके पास इस दिन तक शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेंगे।
कब मिलेंगे बोनस शेयर?
बोनस शेयर्स के लिए अलॉटमेंट की तय तारीख अगला वर्किंग डे यानी मंगलवार, 10 मार्च, 2026 होगी। ध्यान रहे कि जिस रेशियो में बोनस शेयर मिलते हैं, उसी रेशियो में शेयर की मार्केट वैल्यू कम हो जाती है। बता दें कि क्यूपिड के शेयर का रिटर्न काफी शानदार रहा है।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस?
- 6 महीनों में क्यूपिड का शेयर 131.2 फीसदी रिटर्न दे चुका है
- 1 साल में इसने 527.5 फीसदी फायदा कराया है
- 5 सालों में ये शेयर 1,815 फीसदी ऊपर चढ़ा है
- 5 दिसंबर को इसके शेयर का रेट 32 पैसे था, जबकि अब ये 406.40 रुपये पर है। इस तरह शेयर ने तब से अब तक 126,900 फीसदी रिटर्न दिया है
ये भी पढ़ें - कोल इंडिया के शेयर में शानदार तेजी, कनाडा के साथ साझेदारी से मिला सपोर्ट; मिलकर रेयर अर्थ समेत इन चीजों पर करेंगे काम
खबरें और भी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर के रिटर्न और बोनस इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)