सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

D Mart Q2 Results: डी-मार्ट का मुनाफा बढ़कर ₹743 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में भी 17.8% का उछाल

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:30 PM (IST)

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में ₹742.98 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 8.5% अधिक है।

DMart का शानदार Q2 प्रदर्शन, मुनाफा ₹743 करोड़ और राजस्व में जबरदस्त उछाल

DMart का शानदार Q2 प्रदर्शन, मुनाफा ₹743 करोड़ और राजस्व में जबरदस्त उछाल

HighLights

  1. DMart का शुद्ध लाभ 8.5% बढ़कर ₹742.98 करोड़ हुआ।

  2. परिचालन राजस्व 17.8% बढ़कर ₹19,644 करोड़ पर पहुंचा।

  3. कुल आय में 17.73% की वृद्धि दर्ज की गई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिटेल चेन DMart की मालिक और उसे चलाने वाली कंपनी Avenue Supermarts Ltd ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹742.98 करोड़ हो गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹684.85 करोड़ का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया था।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में, एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका ऑपरेटिंग रेवेन्यू 17.8 प्रतिशत बढ़कर ₹19,644 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹16,676.30 करोड़ था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान, कंपनी का कुल खर्च 18.3 प्रतिशत बढ़कर ₹18,632.70 करोड़ हो गया।

सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 17.73 प्रतिशत बढ़कर ₹19,657.54 करोड़ हो गई। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कुल आय 16.47 प्रतिशत बढ़कर ₹38,477.85 करोड़ हो गई।

यह भी पढ़ें- UP Richest Persons 2026: अरबों की संपत्ति और यूपी में राज! ये हैं राज्य के TOP 5 अमीर, नंबर-1 का नोएडा कनेक्शन

राधाकिशन दमानी और उनके परिवार द्वारा प्रमोट की गई कंपनी DMart, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, NCR, तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान जैसे बाज़ारों में घर और पर्सनल इस्तेमाल के बेसिक सामान बेचती है।

शुक्रवार को डीमार्ट शेयर 3,521 रुपये पर बंद हुआ। 1 साल में डीमार्ट शेयर में 18.50% की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की इस कंपनी का खत्म हुआ वजूद, बेच दी ज्वाइंट वेंचर की सब्सिडियरी की 100% हिस्सेदारी

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।