सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी से JP Associates के सीमेंट प्लांट खरीदने वाली डालमिया का तोहफा, इतने शेयर हैं; तो खाते में आएंगे ₹1 लाख!

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:32 PM (IST)

    डालमिया भारत ने अपनी एजीएम में निवेशकों के लिए ₹5 प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड को मंजूरी दी है, जिससे 20 हजार शेयरों पर 1 लाख रुपये मिलेंगे। ...और पढ़ें

    डालमिया भारत ने निवेशकों के लिए ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड मंजूर किया।

    डालमिया भारत ने निवेशकों के लिए ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड मंजूर किया।

    HighLights

    1. डालमिया भारत ने निवेशकों के लिए ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड मंजूर किया।

    2. 20 हजार शेयरों पर निवेशकों को मिलेगा ₹1 लाख का डिविडेंड।

    3. कंपनी ने अदाणी ग्रुप से जेपी एसोसिएट्स के सीमेंट प्लांट खरीदे।

    नई दिल्ली। गौतम अदाणी की अदाणी ग्रुप से जेप एसोसिएट्स (JP Associates) के सीमेंट प्लांट खरीदने वाली डालमिया भारत ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, डालमिया भारत की एजीएम में डिविडेंड की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 5 जून को डिविडेंड देने की घोषणा की थी।

    डालमिया भारत की AGM ने ₹5 के अंतिम डिविडेंड (Dalmia Bharat Dividend) ऑडिटर/डायरेक्टर की दोबारा नियुक्ति और फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी डालमिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी।

    अगर हैं डालमिया के इतने शेयरों तो खाते में आएंगे 1 लाख रुपये

    31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए डालमिया भारत ने अपने निवेशकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹5.00 के अंतिम डिविडेंड की घोषणा। की है। यानी अगर आपके पास डालमिया भारत के 20 हजार शेयर हैं तो आपको 1 लाख रुपये का डिविडेंड मिल सकता है। वहीं, अगर आपके पास डालमिया के 1000 शेयर हैं तो आपके खाते में 5 हजार रुपये आएंगे।

    डालमिया सीमेंट ने अदाणी से खरीदा था जेपी के सीमेंट प्लांट

    डालमिया भारत की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी कंपनी, डालमिया सीमेंट ने 21 मई, 2026 को JP Associates (जिसे अडानी ग्रुप ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत खरीदा है) और अदाणी इंफ्रा (इंडिया) के साथ एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया था। यह एग्रीमेंट सीमेंट यूनिट को खरीदने के लिए है, जिसमें रीवा (मध्य प्रदेश) और चुरक, चुनार और साडवा (उत्तर प्रदेश) में स्थित प्लांट शामिल हैं।

    इन प्लांट की सीमेंट क्षमता 5.2 MnTPA और क्लिंकर क्षमता 3.3 MnTPA है और इनकी एंटरप्राइज वैल्यू 2,850 करोड़ रुपये है। इस एसेट में 99 MW की थर्मल पावर क्षमता और रीवा व चुनार में रेलवे साइडिंग के साथ-साथ चुरक में एक कॉमन रेलवे साइडिंग भी शामिल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 जुलाई से होंगी लागू

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)