PVR-INOX के लिए 'धुरंधर' साबित होगी 'Hamza Ali Mazari' की ल्यारी? PL Capital ने गेमचेंजर बताते हुए दिया टारगेट
पीएल कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, 18 मार्च 2026 को रिलीज हो रही फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' मल्टीप्लेक्स सेक्टर, खासकर पीवीआर-आईनॉक्स के लिए गेमचेंजर साब ...और पढ़ें

HighLights
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 18 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
पीएल कैपिटल ने पीवीआर-आईनॉक्स को 'बाय' रेटिंग दी, लक्ष्य ₹1,274।
फिल्म की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही, मल्टीप्लेक्स को मिलेगा बूस्ट।
नई दिल्ली। सिनेमा की दुनिया में सारा खेला स्क्रीन्स का होता है। सिनेमा हाल में कौन सी फिल्म गदर काटेगी, यह काफी हद तक स्क्रीन्स पर ही निर्भर करता है । इसके साथ ही फिल्मों की कमाई इस बात पर भी निर्भर करती है कि दर्शकों से उस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है या नहीं।
फिल्म चली तो इससे सिर्फ फिल्म बनाने वालों की नहीं बल्कि दिखाने वालों की भी कमाई होती है। चौथी तिमाही में अब तक ऐसी बड़ी फिल्म नहीं आई थी जो सिनेमा हॉल्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सके। लेकिन 18 मार्च 2026 को रिलीज हो रही फिल्म Dhurandhar: The Revenge इस ट्रेंड को बदल सकती है।
इस फिल्म से मल्टीप्लेक्स सेक्टर पर क्या पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल सकता है इसे लेकर PL Capital के रिसर्च एनालिस्ट Jinesh Joshi ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में उन्होंने बताया है कि कैसे यह फिल्म PVR-INOX के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। फर्म ने इसके स्टॉक को बॉय रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹1,274 रखा है।
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मल्टीप्लेक्स सेक्टर के लिए चौथी तिमाही 'Hamza Ali Mazari की ल्यारी' मल्टीप्लेक्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
रणवीर की फिल्म से मल्टीप्लेक्स को क्यों हैं उम्मीद?
PL कैपिटल के रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अपने प्रीक्वल Dhurandhar के कलेक्शन को पार कर सकती है, जिसने भारत में करीब 8.4 बिलियन रुपये (₹840 करोड़) का नेट कलेक्शन किया था। इसके पीछे कई वजहें बताई गई हैं- जैसे प्रीक्वल ने मजबूत गुडविल बनाई है, फिल्म को सोलो रिलीज मिल रही है (Toxic की रिलीज टली), इस बार फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी, रिलीज Eid और Gudi Padwa जैसे त्योहारों के साथ हो रही है, बेहतर टिकट प्राइसिंग की संभावना, 24x7 स्क्रीनिंग (मिडनाइट के बाद भी शो) की संभावना आदि।
खबरें और भी
किस केस में कितना हो सकता है कलेक्शन?
| स्थिति | नेट बॉक्स ऑपिस कलेक्शन |
| Bear Case | 8.4B (840 करोड़ रुपये) |
| Base Case | 8.4–10 (840-1000 करोड़ रुपये) |
| Bull Case | 10+B (1000 करोड़ रुपये से अधिक) |
PL कैपिटलन ने PVR-INOX के लिए दी बॉय की रेटिंग
अगर हम मान लें कि Dhurandhar: The Revenge लगभग ₹10bn ( 1000 करोड़ रुपये से ऊपर बेस केस सिनेरियो) कमाती है और इसकी 75% कमाई पहले 14-15 दिनों में हो जाती है, तो इस तिमाही के लिए पूरे इंडस्ट्री की बॉक्स ऑपिस कमाई 4QFY25 जैसी ही होगी। इसलिए, Hamza’s revenge से 4QFY26E में PVR-INOX को फायाद होने की संभावना है। हमने इस स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग दी है, जिसका TP ₹1,274 (9.5x FY28E EBITDA) है।
रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, Hamza Ali Mazari स्टारर यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू में ही करीब 405 मिलियन रुपये (₹40.5 करोड़) की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं, 19 मार्च 2026 (पहले दिन) के लिए एडवांस टिकट सेल्स 290 मिलियन रुपये (₹29 करोड़) को पार कर चुकी है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए यह फिल्म ऑल टाइम हाईएस्ट हिंदी एडवांस बुकिंग की लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकती है और KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
अब तक की सबसे ज्यादा हिंदी एडवांस बुकिंग (ओपनिंग डे ग्रॉस)
- KGF-2- 407 मिलियन रुपये
- Baahubali-2: The Conclusion - 375 मिलियन रुपये
- Pushpa-2: The Rule- 373 मिलियन रुपये
- Jawan- 372 मिलियन रुपये
- Animal- 293 मिलियन रुपये
PVR-INOX के लिए क्यों गेमचेंजर हो सकती है यह फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक, 17 मार्च 2026 तक 4QFY26 में इंडस्ट्री का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब *Rs15 बिलियन* रहा है, जो अपेक्षाकृत कमजोर है। Border-2 को छोड़कर O’Romeo, Mardani-3 और The Kerala Story-2 जैसी फिल्में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकीं।
बॉक्स ऑफिस का बिजनेस प्रदर्शन कैसा रहा
| 4QFY25 | 3QFY26 | 4QFY26E | |
| इंडस्ट्री NBOC | 21,908 | 32,978 | 15,114 (अब तक) |
| PVR INOX NBOC | 6,447 | 10,056 | ? |
| मार्केट शेयर (PVR का | 29% | 30% | ? |
| NBOC- नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | |||
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां किसी कंपनी के शेयर को लेकर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)