अदाणी ने ₹23000 करोड़ की कंपनी पर जताया भरोसा, सौंपा केबल सप्लाई का काम; पावर ट्रांसमिशन इक्विपमेंट की है 'बादशाह'
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई से ₹179.43 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसमें अंडरग्राउंड पावर केबल की ...और पढ़ें

डायमंड पावर को मिला नया प्रोजेक्ट
HighLights
डायमंड पावर को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी से ₹179.43 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला
कॉन्ट्रैक्ट में मॉनसून-प्रतिरोधी अंडरग्राउंड पावर केबल की सप्लाई शामिल है
खबर से शेयर में 5% अपर सर्किट लगा, कंपनी ने कर्ज भी चुकाया
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से ₹179.43 करोड़ (GST सहित) का एक बड़ा घरेलू कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस ऑर्डर में खास तौर पर तैयार किए गए मीडियम वोल्टेज और लो वोल्टेज वाले अंडरग्राउंड पावर केबल की सप्लाई शामिल है, जो तटीय इलाकों में मॉनसून के मौसम का सामना करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
इस कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी का ऑर्डर बुक और भी मजबूत होगा और अदाणी ग्रुप के साथ उसके संबंध और बेहतर होंगे, जो इसकी पुरानी क्लाइंट है।
सबसे बड़ी पावर ट्रांसमिशन उपकरण निर्माता
डायमंड पावर देश की सबसे बड़ी और इकलौती इंटीग्रेटेड पावर ट्रांसमिशन उपकरण निर्माता है। इस कंपनी की शुरुआत 1970 में की गयी थी। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ बनाने के कारोबार में लगी हुई है।
शेयर में लगा अपर सर्किट
नया ऑर्डर मिलने की खबर से डायमंड पावर के शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। ये शेयर 18.45 रुपये या 4.99 फीसदी की मजबूती के साथ 388.05 रुपये पर पहुंच गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 23,208.15 करोड़ रुपये है।
शानदार रहे डायमंड पावर के तिमाही नतीजे
- Q1 FY26 में ₹301.82 करोड़ के मुकाबले Q1 FY27 में रेवेन्यू बढ़कर ₹689.88 करोड़ हो गया, जो साल-दर-साल (YoY) 128.57% की बढ़ोतरी दिखाता है
- Q1 FY26 में ₹16.41 करोड़ के मुकाबले Q1 FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹58.45 करोड़ हो गया, जो साल-दर-साल (YoY) 256.19% की भारी बढ़ोतरी है
- कंपनी ने ₹2,401 करोड़ का बकाया कर्ज और रिजॉल्यूशन से जुड़ी देनदारियों का पूरा भुगतान कर दिया है, जिससे उसकी बैलेंस शीट क्लियर हो गई है
ये भी पढ़ें - तांबा, पानी और बिजली का 'चक्रव्यूह': जाम्बिया में अनिल अग्रवाल की वेदांता से राष्ट्रपति ने कर दी अपील! खदानों को बचाना जरूरी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
