सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ा खुलासा: तो इन सेक्टरों में पैसा लगा रहे FII, मगर FMCG, फाइनेंशियल सर्विसेज और IT से क्यों निकाले हजारों करोड़?

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 09:10 AM (IST)

    साल 2026 में शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली है। जनवरी के पहले ...और पढ़ें

    कुछ सेक्टरों में निवेश कर रहे FII

    कुछ सेक्टरों में निवेश कर रहे FII

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। साल 2026 की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी साबित नहीं हो रही है। इस साल 20 जनवरी तक निफ्टी साढ़े 3 फीसदी फिसल चुका है। वहीं सेंसेक्स में भी 3000 से ज्यादा अंकों की कमजोरी आई है। शेयर बाजार में इस गिरावट की एक बड़ी वजह है फॉरन इंस्टी-ट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी FII की तरफ से हो रही लगातार बिकवाली। मगर FII हर सेक्टर से पैसा नहीं निकाल रहे हैं। FII ने जनवरी के पहले पखवाड़े यानी शुरुआती 15 दिनों में एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली की। वहीं कुछ ऐसे सेक्टर रहे, जिनमें FII ने पैसा लगाया भी।

    किन शेयरों से FII ने निकाला पैसा?

    NSDL के डेटा के अनुसार FII ने जनवरी के पहले पखवाड़े में 6 हजार 128 करोड़ रुपये से ज्यादा के FMCG स्टॉक बेचे, जबकि दिसंबर में उन्होंने इसी सेक्टर के 5 हजार 844 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे थे।

    फाइनेंशियल सर्विसज में FII ने जनवरी के पहले पखवाड़े में 3 हजार 190 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे, जबकि दिसंबर में उन्होंने 10 हजार 525 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इसी तरह FII ने कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में 1 हजार 952 करोड़ रुपये, सर्विसेज में 1 हजार 587 करोड़ रुपये और टेलीकॉम सेक्टर में 1 हजार 497 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली।

    हेल्थकेयर और रियल्टी सेक्टर में भी लगातार बिकवाली जारी रही। इन दोनों सेक्टर्स में मिलाकर जनवरी के पहले पखवाड़े में FII ने 1 हजार 748 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि दिसंबर में इन दोनों सेक्टरों में की गयी नेट बिक्री 3 हजार 900 करोड़ रुपये से अधिक रही थी।

    खबरें और भी

    किन सेक्टरों में की खरीदारी?

    अब बात करते हैं उन सेक्टरों की जिनमें FII ने जनवरी के पहले पखवाड़े में खरीदारी की है। इनमें मेटल एंड माइनिंग शेयर शामिल हैं। इस सेक्टर में FII ने 2 हजार 689 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, जबकि इसी सेक्टर में दिसंबर में भी उन्होंने 2 हजार 984 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की थी।
    अन्य सेक्टर जिनमें FII का निवेश आया, उनमें कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शामिल हैं। इन सेक्टरों में जनवरी के पहले आधे हिस्से में FII की खरीदारी मिलाकर 648 करोड़ रुपये रही। इनमें से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में उन्होंने दिसंबर में भी 599 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

    ये भी पढ़ें - कल आई भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेज शुरुआत की उम्मीद, वारी एनर्जीज-एचडीएफसी बैंक समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)