सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Fractal Analytics IPO Listing: जिसका डर था वही हुआ, घाटा देख सिर पटकने लगे निवेशक, जानें कितना हुआ कुल नुकसान?

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 10:36 AM (IST)

    फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की लिस्टिंग (Fractal Analytics IPO Listing) ने निवेशकों को निराश किया है। आईपीओ क्लोजिंग के बाद से इसके जीएमपी में लगातार गि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली।  फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की लिस्टिंग(Fractal Analytics IPO Listing) ने निवेशकों का मन दुखी कर दिया है। इसका गिरता जीएमपी (IPO GMP) पहले से ही कमजोर लिस्टिंग के संकेत दे रहा था। फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की लिस्टिंग 2.67 फीसदी के गिरावट के साथ हुई है। सबसे पहले लिस्टिंग से हुए कुल नुकसान की बात करते हैं। 

    Fractal Analytics IPO Listing:कितना हुआ नुकसान?

    फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की लिस्टिंग (Fractal Analytics IPO Listing) 24 रुपये प्रति शेयर की गिरावट के साथ 876 रुपये पर हुई है। इसका प्राइस बैंड 900 रुपये प्रति शेयर का था। निवेशकों को इस आईपीओ को खरीदने के लिए निवशकों को कुल 16 शेयर्स लेने पड़ें। इसका अर्थ हुआ कि निवेशकों को इसकी लिस्टिंग से कुल 384 रुपये का नुकसान हुआ है। 

    Fractal Analytics Share Price: लिस्टिंग के बाद और गिरा शेयर 

    फ्रैक्टल एनालिटिक्स की कमजोर लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया है। खराब लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में और भी ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। सुबह 11.12 बजे एनएसई पर फ्रैक्टल एनालिटिक्स के एक शेयर का भाव 861 रुपये के आसपास दर्ज किया गया है। बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में भी इसके एक शेयर का भाव सेम चल रहा है। इसके एक शेयर में लगभग 40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 

    ग्रे मार्केट में फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का कमजोर प्रदर्शन इसके खराब लिस्टिंग का संकेत दे रहा था। क्लोजिंग के बाद तो इसके जीएमपी में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। 

    IPO GMP: कब-कब कितना जीएमपी?

    तारीख जीएमपी (प्रति शेयर)
    5 फरवरी 57 रुपये
    6 फरवरी 43 रुपये
    7 फरवरी 29 रुपये
    8 फरवरी 13 रुपये
    9 फरवरी (ओपनिंग) 8 रुपये
    10 फवरी 7 रुपये
    11 फरवरी (क्लोजिंग) 2 रुपये
    12 फवरी 0 रुपये
    13 फवरी -23 रुपये
    14 फरवरी -12 रुपये
    15 फरवरी -28 रुपये
    16 फरवरी -28 रुपये

    आइए अब आईपीओ के बारे में कुछ बेसिक डिटेल्स देख लेते हैं।

    Fractal Analytics IPO के बारे में बेसिक डिटेल 

    प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये
    लॉट साइज 16 शेयर्स
    फेस वैल्यू 1 रुपये
    इश्यू साइज 28,33.9 करोड़ रुपये
    फ्रेश इश्यू 1023.5 करोड़ रुपये
    ऑफर फोर सेल 1810.4 करोड़ रुपये

    (डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

     



    खबरें और भी