सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO News: गजा अल्टरनेटिव आईपीओ की शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 16% मुनाफा; अब शेयर रखें, बेचें या नई खरीदारी करें?

Updated: Wed, 26 Aug 2026 10:54 AM (IST)

गजा अल्टरनेटिव का आईपीओ 31.33 गुना सब्सक्राइब होने के बाद बुधवार को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। कंपनी के शेयर ...और पढ़ें

गजा अल्टरनेटिव की प्रीमियम पर लिस्टिंग (AI फोटो)

गजा अल्टरनेटिव की प्रीमियम पर लिस्टिंग (AI फोटो)

HighLights

  1. गजा अल्टरनेटिव आईपीओ 31.33 गुना सब्सक्राइब हुआ

  2. शेयर 16% प्रीमियम पर लिस्ट हुए, ₹185.20 पर

  3. लिस्टिंग ग्रे मार्केट अनुमान से बेहतर रही

नई दिल्ली। प्राइमरी मार्केट में 19-21 अगस्त के बीच खुले IPO के 31.33 गुना सब्सक्राइब होने के बाद, गजा अल्टरनेटिव (Gaja Alternative IPO Listing) के शेयर ने बुधवार को शेयर बाजार में शुरुआत की। इसकी लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से लगभग 16 प्रतिशत प्रीमियम पर हुई।
BSE पर कंपनी का शेयर 185.20 रुपये पर लिस्ट हुए, जो IPO प्राइस से 15.75 प्रतिशत अधिक है। शेयर लिस्ट होने के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,611.51 करोड़ रुपये रहा।

NSE पर कैसी रही लिस्टिंग?

Gaja Capital ब्रांड के तहत काम करने वाली Gaja Alternative Asset Management का शेयर NSE पर 185 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जो IPO प्राइस से 15.63 प्रतिशत ज्यादा है। 550 करोड़ रुपये के इस IPO के लिए प्राइस बैंड 152-160 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कितना चल रहा था GMP?

गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट की मार्केट में शुरुआत उम्मीद से बेहतर रही। ग्रे मार्केट में करीब 12 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाया गया था। मगर इसकी लिस्टिंग अनुमान से बेहतर रही।

एंकर निवेशकों से 165 करोड़ रुपये जुटाए

IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 165 करोड़ रुपये जुटाए थे। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने 30-30 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एंकर बुक में सबसे आगे रहे। HDFC लाइफ और SBI लाइफ अन्य इंस्टीट्यूशनल निवेशकों में शामिल थे।

अब क्या करें शेयर का?

एनालिस्ट्स का मानना है कि यह कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते 'ऑल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट' मार्केट में सीधे तौर पर निवेश का मौका देती है। इसे AIF सेगमेंट में सबसे पहले कदम रखने का फायदा, अलग तरह का बिजनेस मॉडल, आसानी से बढ़ाया जा सकने वाला एसेट-लाइट प्लेटफॉर्म और मजबूत मुनाफा कमाने की क्षमता का सहारा मिलता है।
कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और इंडस्ट्री के अनुकूल हालात लॉन्ग टर्म नजरिए से निवेश करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। जानकार मानते हैं कि कुल मिलाकर, GAJA में 'फर्स्ट-मूवर एडवांटेज' (सबसे पहले शुरुआत करने का फायदा), अलग-अलग तरह से रेवेन्यू कमाने के जरिया, मज़बूत फाइनेंशियल परफ़ॉर्मेंस, ज्यादा मुनाफा और इंडस्ट्री में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की आकर्षक संभावनाओं का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

ये भी पढ़ें - अदाणी एनर्जी को मिला ₹47000000000 का नया ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट, सतारा-पुणे और मुंबई में पंप-स्टोरेज इकोसिस्टम को मिलेगा सपोर्ट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)