सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिफ्ट निफ्टी में तेजी से शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत की उम्मीद, वारी एनर्जीज और पतंजलि फूड्स समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:54 AM (IST)

आज शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की उम्मीद है, जिसका संकेत गिफ्ट निफ्टी की तेजी से मिल रहा है। निवेशकों ...और पढ़ें

आज शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद

आज शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी से शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत

  2. लुमिनो इंडस्ट्रीज, वॉरी एनर्जीज जैसे शेयरों पर रहेगी नजर

  3. कोर-सेक्टर डेटा और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड पर निवेशकों की निगाहें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार की तेजी के बाद आज मंगलवार को फिर से शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की उम्मीद है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के आस-पास गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 65 अंक या 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 23,504.50 पर है, जो शेयर बाजार (Stock Market Today) के लिए पॉजिटिव संकेत है।
जानकारों का कहना है कि अब निवेशकों की नजर कोर-सेक्टर के डेटा, कच्चे तेल की कीमतों की चाल और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड पर है, ताकि यह पता चल सके कि बाजार में आई यह तेजी आगे और बढ़ सकती है या नहीं। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयरों पर फोकस रहेगा।

Lumino Industries - मुनाफा 32.4% बढ़कर ₹40.2 करोड़ हुआ (पहले ₹30.3 करोड़ था)। रेवेन्यू 19.3% बढ़कर ₹521.4 करोड़ हुआ (पहले ₹437.1 करोड़ था)।

Augmont Enterprises - मुनाफा 15.3% घटकर ₹57.7 करोड़ हुआ (पहले ₹68.2 करोड़ था)। रेवेन्यू 30.2% बढ़कर ₹18,945.6 करोड़ हुआ (पहले ₹14,552 करोड़ था)।

Symbiotec Pharmalab - मुनाफा 53% घटकर ₹14.1 करोड़ हुआ (पहले ₹29.9 करोड़ था)। रेवेन्यू 7.4% बढ़कर ₹218.2 करोड़ हुआ (पहले ₹203.2 करोड़ था)।

Waaree Energies - कंपनी को एक प्रमुख सोलर डेवलपर से 2 GW सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers - बोर्ड ने रायचक में एक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने के लिए 2,896 करोड़ रुपये के कैपिटल बजट को मंजूरी दी है, ताकि नेवल और कमर्शियल दोनों सेक्टर में GRSE की जहाज बनाने की क्षमता बढ़ाई जा सके।

Lloyds Metals - NCDs जारी करके ₹1,550 करोड़ जुटाएगी। क्षमता बढ़ाने के लिए ₹140 करोड़ का निवेश, घुघुस में DRI प्लांट की क्षमता को 8,15,000 MTPA और कोंसारी में 92,400 MTPA तक बढ़ाने की मंजूरी मिली। कुल DRI प्लांट क्षमता 9,00,000 MTPA से अधिक हो जाएगी।

Hindustan Copper - अगले 5-6 सालों में 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैपिटल इन्वेस्टमेंट करने की योजना है। भारत और विदेशों में नए कॉपर डिपॉजिट हासिल करने की कोशिशें तेजी से चल रही हैं। घरेलू कॉपर प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए भारत में बंद खदानों को फिर से खोलने पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही FY30 तक मलंजखंड कॉपर प्रोजेक्ट की खदान क्षमता को बढ़ाकर 5.0 MTPA किया जाएगा।

Suryoday Small Finance Bank - बोर्ड ने 400 करोड़ रुपये तक के NCD इश्यू को मंजूरी दी।

Patanjali Foods - फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने तिरुवनंतपुरम में सनरिच सनफ्लावर ऑयल के एक बैच की बिक्री पर रोक लगा दी है, क्योंकि इसमें TBHQ की मात्रा ज़्यादा पाई गई है।

Canara Bank - 21 सितंबर, 2026 को बेसल III एडिशनल टियर I बॉन्ड के लिए NSE डेट लिस्टिंग की मंजूरी मिली

Wheels India - 1,461 रुपये के इश्यू प्राइस पर 12.3 लाख शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी।

Edelweiss Financial Services - नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के जरिए 300 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। इश्यू 5 अक्टूबर, 2026 को बंद होगा।

ये भी पढ़ें - क्या फिर रहे Bitcoin के दिन? $82000 के करीब पहुंचा भाव; अगर ऐसा हुआ तो $84000 भी होगा पार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)