सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उठापटक के दौरान करनी है शेयर बाजार में कमाई, तो इस ₹100 के स्टॉक पर लगाए दांव; लगा सकता है 40% की दौड़

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 03:32 PM (IST)

    जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports Share Target) का शेयर मंगलवार को ₹99.92 पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने इसे 'BUY' रेटिंग देते हुए ₹140 का लक ...और पढ़ें

    जीएमआर एयरपोर्ट्स दे सकता है तगड़ा रिटर्न

    जीएमआर एयरपोर्ट्स दे सकता है तगड़ा रिटर्न

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। आज मंगलवार को बीएसई पर जीएमआर एयरपोर्ट्स का शेयर (GMR Airports) करीब सवा 3 बजे 60 पैसे की गिरावट के साथ 99.92 रुपये पर है। ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने जीएमआर एयरपोर्ट्स के लिए BUY रेटिंग दी है। इसने शेयर के लिए 140 रुपये का टार्गेट (GMR Airports Share Target) भी दिया है। यानी आपको मौजूदा भाव से करीब 40 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। क्यों है एलारा कैपिटल को इस शेयर पर भरोसा, आइए बताते हैं।

    क्यों है जीएमआर पर भरोसा?

    एलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Q3FY26 में जीएमआर एयरपोर्ट्स के लिए स्ट्रक्चरल अर्निंग्स में बदलाव आया, जो दिल्ली में टैरिफ-लेड एयरो यील्ड एक्सपेंशन और नॉन-एयरो एडजेंसी बिजनेस के लगातार स्केलिंग की वजह से हुआ। इससे मार्जिन में मजबूत ग्रोथ हुई और एडजस्टेड अर्निंग्स में भी मजबूती आई।
    इसने कहा कि लगातार एयरो रियलाइजेशन, बेहतर नॉन-एयरो मोनेटाइजेशन और डिसिप्लिन्ड कैपिटल एलोकेशन से मीडियम टर्म में कैश जेनरेशन और बैलेंस शीट डीलीवरेजिंग को सपोर्ट मिलने की संभावना है।
    इसने FY26E के लिए अर्निंग्स 2%, FY27E के लिए 3% और FY28E के लिए 4% ग्रोथ का अनुमान रखा है। वहीं वैल्यूएशन फ्रेमवर्क में बदलाव करते हुए और वैल्यूएशन को FY28E तक रोल फॉरवर्ड करते हुए 140 रुपये का टार्गेट दिया है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे?

    Q3 में जीएमआर एयरपोर्ट्स का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू YoY 50.5% बढ़कर 39.9 अरब रुपये हो गया, जिसे दिल्ली में टैरिफ रीसेट के बाद अधिक एयरो रियलाइजेशन और नॉन-एयरो स्ट्रीम में कंसोलिडेशन से सपोर्ट मिला। EBITDA YoY 71.5% बढ़कर 17 अरब रुपये हो गया, जिसमें मार्जिन YoY के 37.4% के मुकाबले 42.6% हो गया, जो मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज और बेहतर रेवेन्यू मिक्स को दिखाता है।
    एलारा ने कहा है कि नए लेबर कोड के कारण इसने 1.8 अरब रुपये का घाटा दर्ज किया। वैसे एडजस्टेड प्रॉफिट 3.6 अरब रुपये रहा, जो कमाई की ग्रोथ को दिखाता है।

    बढ़ा दिया शेयर का टार्गेट

    ब्रोकरेज फर्म ने एयरपोर्ट एसेट वैल्यूएशन अप्रोच से बिजनेस सेगमेंट-वाइज SOTP फ्रेमवर्क में वैल्यूएशन बदले हैं। FY28E पर एयरो और नॉन-एयरो सेगमेंट को अलग-अलग EV/EBITDA मल्टीपल्स असाइन किया है। इसने FY25-28E EBITDA CAGR 29% रहने की उम्मीद जताई है। इसीलिए शेयर का टार्गेट भी 123 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Share Market Live: BSE-NSE में लौटी तेजी, IT स्टॉक्स ने भरी रफ्तार; Infosys का शेयर भी चमका

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी राय, एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)