179 साल पुराने बिड़ला ग्रुप की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के शेयर में तेजी, अमेरिका से आई बड़ी जानकारी; पढ़ें अपडेट
आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को के शेयर में आज तेजी देखी गई, जबकि उसकी सब्सिडियरी नोवेलिस ने ओस्वेगो फैसिलिटी को फिर से चालू करने की योजना बताई ...और पढ़ें

हिंडाल्को के शेयर ने लगाई छलांग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। 179 साल पुराने आदित्य बिड़ला ग्रुप की कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें मार्केट कैपिटल के लिहाज से दूसरे नंबर पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Share Price) है। आज हिंडाल्को के शेयर में अच्छी खासी तेजी दिख रही है। करीब सवा 11 बजे इसका शेयर 35.10 रुपये या 3.35 फीसदी की तेजी के साथ 1083.25 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2.42 लाख करोड़ रुपये है। हिंडाल्को की सब्सिडियरी कंपनी नोवेलिस से जुड़े दो बड़े अपडेट्स सामने आए हैं, जिनमें कई पॉजिटिव चीजे हैं।
नोवेलिस ने दी पॉजिटिव खबर
हिंडाल्को की US सब्सिडियरी कंपनी Novelis ने कहा कि वह अमेरिका में अपनी Oswego फैसिलिटी में हॉट मिल को फिर से चालू करने की योजना बना रही है। हालांकि इसे उम्मीद है कि प्लांट में लगी आग की वजह से इसके कैश फ्लो पर बुरा असर पड़ेगा। बता दें कि नोवेलिस के इस प्लांट में आग लग गई थी।
Novelis ने यह भी कहा कि इसे उम्मीद है कि मिड टर्म में, लागत कम करने की इसकी पहलों से उसे अधिक बचत होगी। ओस्वेगो फैसिलिटी में लगी आग के कारण रोल्ड उत्पादों की शिपमेंट 73 किलोटन प्रभावित हुई, जिसके नतीजे में शिपमेंट में साल-दर-साल 12% की गिरावट आई और यह 844,000 टन रह गई।
फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव होने की उम्मीद
Novelis को उम्मीद है कि FY27 के लिए इसका कैपिटल एक्सपेंडिचर 2.1 अरब डॉलर से 2.4 अरब डॉलर के बीच रहेगा, जिसमें रखरखाव पर होने वाला लगभग 350 मिलियन डॉलर का खर्च भी शामिल है। कंपनी ने यह भी कहा कि इसे मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक फिर से पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो की स्थिति में लौटने की उम्मीद है।
घाटे में आ गई कंपनी
हालांकि नोवेलिस की ओर से सारी पॉजिटिव डिटेल नहीं आई है। बल्कि कुछ निगेटिव भी है। नोवेलिस ने चौथी तिमाही में $84 मिलियन का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे $294 मिलियन का शुद्ध लाभ हुआ था।
मगर कंपनी को उम्मीद है कि फ्यूचर में, ये बीमा के जरिए प्रभावित अपने कैश फ्लो और एडजस्टेड EBITDA का 70% से 75% हिस्सा वसूल कर लेगी।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - जमीन-पानी और हवा के लिए डिफेंस सिस्टम बनाने वाली कंपनी के शेयर में धमाकेदार उछाल, 3 दिन में 24% हुई कमाई; तेजी के 3 कारण
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)