सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल अग्रवाल की कंपनी ने फिर दिल खोल कर दिया डिविडेंड, हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपए

Published: Fri, 18 Jul 2025 04:27 PM (GMT+05:30)

वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान जिंक ने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड ( Hindustan zinc share dividend) देने का ऐलान किया है। ...और पढ़ें

अनिल अग्रवाल की कंपनी ने फिर दिल खोल कर दिया डिविडेंड
अनिल अग्रवाल की कंपनी ने फिर दिल खोल कर दिया डिविडेंड

नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल की वेदांता समूह की स्वामित्व वाली हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे जारी करने के साथ कंपनी ने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। साल-दर-साल आधार पर, कंपनी का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के 2,345 करोड़ रुपये से 4.7 प्रतिशत कम रहा।

जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 7,771 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च तिमाही के 9,087 करोड़ रुपये की तुलना में 14.5 प्रतिशत कम है। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, वार्षिक आधार पर, राजस्व 8,130 करोड़ रुपये से 4.4 प्रतिशत कम हुआ।

कितने रुपये का डिविडेंड दे रही है हिंदुस्तान जिंक

अनिल अग्रवाल की हिंदुस्तान जिंक ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम लाभांश दे रही है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ने तिमाही के दौरान ₹10 प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया, जिससे लगातार रिटर्न देने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड को बल मिला।

हिंदुस्तान जिंक के रेवेन्यू में आई गिरावट का मुख्य कारण उत्पादन मात्रा और जस्ता व सीसे की कमजोर कीमतों के कारण हुई। हालांकि चाँदी की मजबूत कीमतों, डॉलर के अनुकूल उतार-चढ़ाव और उप-उत्पादों से बेहतर प्राप्तियों ने इसे कुछ हद तक कम कर  दिया।

कंपनी ने पिछली तिमाही में 3,002 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। जून में हिंदुस्तान जिंक का रेवेन्यू 7,771 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च तिमाही के 9,087 करोड़ रुपये की तुलना में 14.5 प्रतिशत कम है। वार्षिक आधार पर रेवेन्यू 8,130 करोड़ रुपये से 4.4 प्रतिशत कम हुआ।

 "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।