सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चांदी का दाम बढ़ने से हिंदुस्तान जिंक के शेयर में तगड़ा उछाल, छुआ 52-हफ्तों का टॉप; कितना पहुंचा रेट?

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 12:59 PM (IST)

    चांदी की कीमतों (Silver Price) में रिकॉर्ड तेजी के चलते हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc Share Price) के शेयर में मंगलवार को करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी ...और पढ़ें

    हिंदुस्तान जिंक ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

    हिंदुस्तान जिंक ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। मंगलवार 27 जनवरी को हिंदुस्तान जिंक का शेयर (Hindustan Zinc Share Price) करीब 5 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। दरअसल आज चांदी की कीमतों (Silver Price) में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गयी और कीमतें नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गईं। करीब साढ़े 12 बजे चांदी का भाव एमसीएक्स पर 22801 रुपये बढ़कर 3,57,500 रुपये पर चल रहा है। वहीं चांदी में आई तेजी से सिल्वर ETF में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके नतीजे में मंगलवार को शुरुआती ट्रेडिंग घंटों में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 733 रुपये के नए 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गया।

    चांदी की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर

    वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान जिंक भारत में चांदी की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर है और यह कम से कम 99.9 प्रतिशत प्योरिटी वाली रिफाइंड चांदी बनाती है। बता दें कि MCX पर मार्च एक्सपायरी वाले सिल्वर वायदा की कीमत 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 3,59,800 रुपये प्रति किलोग्राम के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई।
    मई और जुलाई एक्सपायरी वाले फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़कर क्रमशः 3,75,261 रुपये प्रति किलोग्राम और 3,82,940 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए।

    कितना चढ़ा है हिंदुस्तान जिंक का शेयर?

    • हिंदुस्तान जिंक का शेयर बीते 1 साल में 58.80 फीसदी ऊपर गया है
    • 2026 में अब तक ये 17 फीसदी से अधिक चढ़ा है
    • 6 महीनों में इसका रिटर्न 66 फीसदी रहा है
    • 1 महीने में ये शेयर करीब 16 फीसदी उछला है
    • बीते 5 दिन में शेयर का रिटर्न 6.6 फीसदी रहा है

    क्यों बढ़ रहे चांदी के दाम?

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दक्षिण कोरिया से आयात होने वाली कारों, लकड़ी और फार्मास्यूटिकल्स पर टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की धमकी दी। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील करने में नाकाम रहने के लिए दक्षिण कोरिया की आलोचना भी की।
    इससे पहले वे कनाडा पर टैरिफ की धमकी दे चुके हैं। इस टैरिफ घमासान के कारण ही कीमती धातुओं के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

    ये भी पढ़ें - ₹1800 के पार जा सकता है ₹1400 रुपये के नीचे आ चुका Reliance का शेयर! मार्केट उठने पर भाव चढ़ने की उम्मीद

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी