सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दमानी-कचोलिया जैसे दिग्गज छूटे पीछे! शेयर बाजार में इस महिला ने गाड़े झंडे; 3 महीनों में कमाया ₹609 Cr का प्रॉफिट

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:48 AM (IST)

    जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय निवेशकों की पोर्टफोलियो वेल्थ में भारी गिरावट आई, जिससे हेमेंद्र कोठारी और मुकुल अग्रवाल जैसे दिग्गजों को नुकसान हुआ। हा ...और पढ़ें

    इस महिला ने सभी दिग्गज निवेशकों को पछाड़ा

    इस महिला ने सभी दिग्गज निवेशकों को पछाड़ा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत के जाने-माने इंडिविजुअल निवेशकों की पोर्टफोलियो वेल्थ में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली, क्योंकि मार्केट में आई गिरावट ने सभी सेक्टरों के शेयरों को बुरी तरह प्रभावित किया। प्राइमडेटाबेस रिसर्च के आंकड़ों से पता चलता है कि देश के कुछ सबसे अधिक ट्रैक किए जाने वाले हाई-नेटवर्थ निवेशकों के पोर्टफोलियो की वैल्यू में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की तुलना में भारी गिरावट आई है। इन निवेशकों में हेमेंद्र कोठारी, मुकुल अग्रवाल, मधुसूदन केला, निमेश शाह, आशीष कछोलिया, आकाश भंसाली और आशीष धवन शामिल हैं।
    हालांकि एक तरफ जहां इन सब दिग्गज निवेशकों को झटका लगा, वहीं दो निवेशक ऐसे रहे, जिन्होंने प्रॉफिट कमाया। इनमें से एक की संपत्ति तो दोगुने से अधिक हो गई। आइए जानते हैं कौन हैं ये।

    सबसे ज्यादा नुकसान किन्हें हुआ?

    हेमेंद्र कोठारी और मुकुल अग्रवाल को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इस तिमाही में दोनों निवेशकों के पोर्टफोलियो में 26 प्रतिशत की गिरावट आई। कोठारी के पोर्टफोलियो में मुख्य तीन शेयर हैं - Alkyl Amines Chemicals, Sonata Software और EIH Associated Hotels, जिनमें क्रमशः 23 प्रतिशत, 42 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की गिरावट आई।
    इसके चलते दिसंबर तिमाही के 6,033 करोड़ रुपये के मुकाबले उनकी कुल होल्डिंग घटकर 4,482 करोड़ रुपये रह गई।

    किसे हुआ नुकसान और किसे फायदा?

    निवेशक मार्च के अंत तक होल्डिंग (करोड़ रुपये) दिसंबर के अंत तक होल्डिंग (करोड़ रुपये) बदलाव
    तेजस त्रिवेदी (Tejas Trivedi) 1,165.10 1,749.00 -33.40%
    हेमेंद्र कोठारी (Hemendra Kothari) 4,481.60 6,032.80 -25.70%
    मुकुल अग्रवाल (Mukul Agrawal) 4,647.80 6,248.60 -25.60%
    मधुसूदन केला (Madhusudan Kela) 1,642.80 2,084.20 -21.20%
    नेमिश शाह (Nemish Shah) 2,828.00 3,507.40 -19.40%
    अनुज शेठ (Anuj Sheth) 1,419.40 1,731.70 -18.00%
    नीरजकुमार बजाज (Nirajkumar Bajaj) 97,064.10 117,113.70 -17.10%
    आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) 1,387.40 1,669.50 -16.90%
    आकाश भंसाली (Akash Bhanshali) 5,769.50 6,838.80 -15.60%
    गोविंदलाल पारिख (Govindlal Parikh) 1,732.70 2,015.80 -14.00%
    सुनील मुंजाल (Sunil Munjal) 15,453.10 17,790.20 -13.10%
    आशीष धवन (Ashish Dhawan) 1,943.40 2,220.00 -12.50%
    स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला (Late Rakesh Jhunjhunwala) 57,591.40 63,676.80 -9.60%
    युसुफली कादर (Yusuffali Kader) 2,578.40 2,751.70 -6.30%
    अनिल गोयल (Anil Goel) 1,879.50 1,946.50 -3.40%
    राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) 175,480.00 168,150.30 4.40%
    वनजा अय्यर (Vanaja Iyer) 1,123.00 513.5 118.70%

    दमानी ने कमाया प्रॉफिट

    गिरावट वाले ट्रेंड के उलट, राधाकिशन दमानी ने 4 प्रतिशत का प्रॉफिट कमाया। उनका पोर्टफोलियो पिछली तिमाही के 1.68 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये हो गया।

    ये निवेशक निकला दमानी से भी आगे

    जहां एक तरफ दमानी की संपत्ति सिर्फ 4 फीसदी बढ़ी, वहीं दूसरी तरफ एक निवेशक ऐसा रहा, जिसके पोर्टफोलियो में 118.7 फीसदी का इजाफा हुआ। ये है वनाजा अय्यर। वनाजा अय्यर की संपत्ति 513.5 करोड़ रुपये से 1123 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। यानी उनके पोर्टफोलियो में 118.7 फीसदी की ग्रोथ हुई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Stock Market Outlook: क्या उछलेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी दे रहा मजबूती का संकेत; ये स्टॉक्स दिखाएंगे दम!

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)