सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Stock Market Holidays: फरवरी में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 10:29 AM (GMT+05:30)

    फरवरी 2026 में भारतीय शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग (Stock Market Holidays) छुट्टी नहीं होगी। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने के कारण बाजार रविवार को भ ...और पढ़ें

    फरवरी में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

    फरवरी में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। कल रविवार से फरवरी का महीना शुरू हो रहा है। फरवरी आते ही भारतीय फाइनेंशियल सिस्टम एक अहम मोड़ पर आ जाता है, क्योंकि महीने के पहले दिन ही देश का बजट पेश किया जाता है। इस साल पहली बार रविवार के दिन देश का बजट (Union Budget 2026) पेश किया जाएगा। इसीलिए 1 फरवरी रविवार को भी शेयर बाजार खुला रहेगा। बात करें हॉलिडे की, तो फरवरी में कोई ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है, लेकिन सेटलमेंट साइकिल और रीजनल बैंक छुट्टियों के बीच तालमेल के कारण निवेशकों को उसी हिसाब से अपने निवेश की योजना बनानी चाहिए। आगे हम आपको बताएंगे कि अगले महीने किस-किस तारीख को वीकेंड के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

    रविवार को है महाशिवरात्रि

    NSE, BSE, MCX और NCDEX पर इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और कमोडिटी सेगमेंट के लिए, फरवरी 2026 में कोई अतिरिक्त वीकेंड ट्रेडिंग छुट्टी नहीं होगी। वैसे तो महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी, 2026 को पड़ रहा है, लेकिन उस दिन रविवार है। , सोमवार से शुक्रवार तक के रेगुलर ट्रेडिंग शेड्यूल में कोई रुकावट नहीं आएगी।

    इन तारीखों पर बंद रहेगा शेयर बाजार

    दिन तारीख कारण
    शनिवार 7 फरवरी साप्ताहिक छुट्टी
    रविवार 8 फरवरी साप्ताहिक छुट्टी
    शनिवार 14 फरवरी साप्ताहिक छुट्टी
    रविवार 15 फरवरी साप्ताहिक छुट्टी
    शनिवार 21 फरवरी साप्ताहिक छुट्टी
    रविवार 22 फरवरी साप्ताहिक छुट्टी
    शनिवार 28 फरवरी साप्ताहिक छुट्टी

     

    ये भी पढ़ें - Motilal Oswal ने बजट सप्ताह के लिए चुना ये ऑटो शेयर, टार्गेट देख ललचा जाएगा मन; इतनी होगी कमाई

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी