सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Stock Market Holidays: राम नवमी के अवसर पर शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? NSE-BSE की तरफ से ये है अपडेट

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 09:05 AM (IST)

    आज राम नवमी के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) बंद रहेंगे। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी, जबकि कमोडिटी डेरिवेटि ...और पढ़ें

    आज शेयर बाजार खुलेगा या नहीं?

    आज शेयर बाजार खुलेगा या नहीं?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। आज भारत में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल आ सकता है कि आज शेयर बाजार खुलेगा या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज शेयर बाजार बंद रहेगा। भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Holidays) के एक्सचेंज NSE और BSE गुरुवार को राम नवमी (Ram Navami 2026) के अवसर पर बंद रहेंगे।

    अब कब खुलेगा शेयर बाजार?

    आज गुरुवार 26 मार्च को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके बाद अब शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी। उसके बाद शनिवार और रविवार को शेयर की फिर छुट्टी रहेगी। आने वाले दिनों में अगली छुट्टियाँ महावीर जयंती और गुड फ़्राइडे की हैं, जिसके चलते अगले हफ्ते में केवल तीन दिन ट्रेडिंग होगी।
    शेयर बाजार मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जयंती और फिर शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ़्राइडे के दिन बंद रहेगा।

    आज किन सेगमेंट्स में नहीं होगी ट्रेडिंग?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट भी बंद रहेंगे। हालाँकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग केवल सुबह के सत्र में बंद रहेगी और शाम के सत्र में फिर से शुरू हो जाएगी।

    2026 की छुट्टियों की लिस्ट (अप्रैल के बाद)

    तारीख दिन त्योहार/अवसर
    03-अप्रैल-2026 शुक्रवार गुड फ्राइडे
    14 अप्रैल 2026 मंगलवार
    डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
    01-मई-2026 शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
    28 मई 2026 गुरुवार बकरी आईडी
    26 जून 2026 शुक्रवार मुहर्रम
    14-सितंबर-2026 सोमवार गणेश चतुर्थी
    02-अक्टूबर-2026 शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
    20-अक्टूबर-2026 मंगलवार दशहरा
    10 नवंबर 2026 मंगलवार
    दिवाली-बालीप्रतिपदा
    24-नवंबर-2026 मंगलवार
    प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
    25-दिसंबर-2026 शुक्रवार क्रिसमस

    ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में गिरावट: घबराएं नहीं, ये 5 तरीके अपनाकर समझदारी से करें निवेश; रणनीति आएगी पैसा बनाने में काम


    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    खबरें और भी

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)