Stock Market Outlook: ईरान-यूएस सीजफायर बढ़ने के बावजूद गिरा गिफ्ट निफ्टी, क्या आज फिसलेगा शेयर बाजार? इन स्टॉक्स पर रखें नजर
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत होने की संभावना है, गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी और अमेरिकी बाजारों में गिरावट के कारण। कई कंपनियों जैसे HCL ...और पढ़ें

आज कौन-कौन से शेयरों में दिख सकता है एक्शन?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आज बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह सवा 7 बजे के आस-पास गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) में कमजोरी दिख रही है। इस समय ये 133 अंक या 0.54 फीसदी गिरकर 24,442 पर है। ये गिरावट तब दिख रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अनिश्चितकाल के लिए सीजफायर (US Iran Ceasefire) का एलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि तेहरान के साथ कोई डील होने तक अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है, जबकि ईरान द्वारा शांति वार्ता के दूसरे दौर को ठुकराए जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ। आइए जानते हैं कि भारतीय शेयर बाजार में आज किन शेयरों (Stocks in News Today) में हलचल दिख सकती है।
Q4 Results Today - एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, भारत कोकिंग कोल, डेल्टा कॉर्प, हैवेल्स इंडिया, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, महाराष्ट्र स्कूटर्स, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, संगम इंडिया और टाटा कम्युनिकेशंस 22 अप्रैल को अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
HCL Tech - जनवरी-मार्च में मुनाफा 4.2% बढ़कर ₹4,488 करोड़ हुआ, जबकि पहले यह ₹4,307 करोड़ था। रेवेन्यू 12.3% बढ़कर ₹33,981 करोड़ हुआ, जबकि पहले यह ₹30,246 करोड़ था। कंपनी ने 24 रुपये के डिविडेंड का भी एलान किया है।
Tata Elxsi - मुनाफा 27.8% बढ़कर ₹220.4 करोड़ हो गया, जो पहले ₹172.4 करोड़ था। रेवेन्यू 9.4% बढ़कर ₹993.8 करोड़ हो गया, जो पहले ₹908.3 करोड़ था।
Cyient DLM - मुनाफा 27.7% गिरकर ₹22.4 करोड़ रहा, जबकि पहले ₹31 करोड़ था। रेवेन्यू 13.8% गिरकर ₹369.1 करोड़ रहा, जबकि पहले ₹428 करोड़ था।
Persistent Systems - मुनाफा 33.7% बढ़कर ₹529.3 करोड़ हुआ, जो पहले ₹395.8 करोड़ था। रेवेन्यू 25.1% बढ़कर ₹4,055.9 करोड़ हुआ, जो पहले ₹3,242.1 करोड़ था।
Sunteck Realty - मुनाफा 24.7% बढ़कर ₹62.8 करोड़ हुआ, जबकि पहले यह ₹50.4 करोड़ था। रेवेन्यू 64.5% बढ़कर ₹339 करोड़ हुआ, जबकि पहले यह ₹206 करोड़ था।
HDFC Life Insurance Company - बोर्ड ने विभा पाडलकर को HDFC Life का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ़ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर पाँच साल के लिए फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 12 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगी।
खबरें और भी
State Bank of India - एसबीआई के आठ अधिकारियों-अमित वर्मा, देबाशीष मिश्रा, दीपक कुमार डे, नीरज कुमार पांडा, रत्न तेजा दिनाकरा अकेला, सहदेवन राधाकृष्णन, सुखविंदर कौर गणेश और वरिंदर खन्ना को 21 अप्रैल से उप प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है।
PNC Infratech - कंपनी 3,483 करोड़ रुपये की लागत वाले दो HAM-आधारित नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम (L1) बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर सामने आई है।
Aurobindo Pharma - फार्मा कंपनी ने 23 अप्रैल से शुरू होकर, 800 करोड़ रुपये के 54.23 लाख इक्विटी शेयरों का बायबैक शुरू करने का फैसला किया है। यह बायबैक 1,475 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा। इसकी आखिरी तारीख 29 अप्रैल होगी।
BEML - कंपनी को रक्षा मंत्रालय से ट्रॉल असेंबली की सप्लाई के लिए 590 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Hindustan Zinc - कंपनी का बोर्ड 24 अप्रैल को चौथी तिमाही और मार्च 2026 को समाप्त हुए वर्ष के ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। साथ ही, FY27 के लिए इक्विटी शेयरों पर पहले अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार किया जाएगा (यदि कोई हो)।
Karnataka Bank - बैंक ने पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) सॉल्यूशन देने वाली कंपनी Pine Labs के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी के जरिए, बैंक का मकसद अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट के विकल्पों को मजबूत करना है।
ये भी पढ़ें - इन 2 डिफेंस कंपनियों के हाथ लगा जैकपॉट! मिला एडवांस्ड हथियार बनाने का सरकारी लाइसेंस, आपने शेयर खरीदे क्या?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)